विज्ञापन

यूपी के श्रावस्ती में बड़ा कांड: लिफ्ट देकर महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश, विरोध पर कर दी हत्या

महिला इलाज कराकर घर लौट रही थी, तभी ई-रिक्शा चालक उसे सुनसान जगह ले गया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

यूपी के श्रावस्ती में बड़ा कांड: लिफ्ट देकर महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश, विरोध पर कर दी हत्या
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस टीम.
NDTV
  • उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 11 अक्टूबर को नहर किनारे पुष्पा शुक्ला नामक महिला का शव मिला था.
  • पुलिस की जांच में आरोपी ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव को पकड़ा गया, जिसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
  • आरोपी ने महिला को दवा इलाज के बाद घर लौटाते समय सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदगी की कोशिश की थी.
श्रावस्ती:

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. बीते 11 अक्टूबर को श्रावस्ती जिले में नहर किनारे एक महिला का शव मिला था. महिला का शव मिलते सनसनी फैल गई थी. इस ब्लाइंड मर्डर केस को देखकर पुलिस भी हैरान थी. लेकिन 5 दिन की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पुष्पा शुक्ला के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए जो बताया, उसके अनुसार आरोपी ई-रिक्शा चालक है, उसने महिला को घर पहुंचाने की बात करकर बैठाया था. फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदगी की कोशिश की. विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी. 

इलाज कराकर घर लौट रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि पुष्पा शुक्ला घटना के दिन बीरपुर से दवा-इलाज कराने के बाद घर लौट रही थीं. घर वापसी के दौरान वह जिस ई-रिक्शे पर सवार हुईं, उसका चालक भगेलू यादव निकला. ​पुलिस के मुताबिक, भगेलू महिला को सुनसान इलाके की ओर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध जताए जाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गया था.

आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, महिला के दस्तावेज बरामद

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की टीम ने मामले की गहन पड़ताल शुरू की. सीडीआर (CDR) खंगालने, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने के बाद पुलिस आरोपी भगेलू यादव तक जा पहुंची.​ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है. इसके साथ ही मृतका की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.​

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.
Photo Credit: NDTV

भगेलू यादव ने की दरिंदगी की कोशिश

सीओ भरत पासवान ने कहा कि "11 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त पुष्पा शुक्ला के रूप में हुई थी. पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार गठित टीम ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहन जांच की. विवेचना के दौरान ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव का नाम प्रकाश में आया. 

आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला को सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करने की कोशिश कर रहा था. महिला के विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और मृतका का सामान भी बरामद हुआ है. आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है."



यह भी पढ़ें -  बांदा में 8 दिन बाद कब्र से निकाली गई नाबालिग की लाश, मां ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shravasti, Shravasti Murder, Shravasti News, Sexual Assault Attempt, Shravasti UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com