जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी बुधवार को इन अटकलों के बीच नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद सितंबर में जद (एस) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया था. दोनों दलों के नेता तब से कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी बातचीत नहीं हुई है.
कुमारस्वामी ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं. हालांकि, कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए. राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं...क्या मेरी दिल्ली यात्रा भी खास है? दिल्ली यात्रा में कुछ खास नहीं है, मैं निजी काम से जा रहा हूं...मैं आपसे बात करने वापस आऊंगा.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि, दिल्ली में रेवन्ना ने कहा, ‘‘कल हमारे वरिष्ठ (देवेगौड़ा) प्रधानमंत्री से मिलेंगे और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे.'' जद (एस) सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी गठबंधन को आगे बढ़ाने और लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं. कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य देवेगौड़ा भी संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं. उनके मोदी से मिलने की संभावना है.
इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र भी दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं, जिससे सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. विजयेंद्र ने कहा कि वह पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं. जद (एस) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा कि दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जद (एस) की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘वे (जद-एस) नेता) हमारे राष्ट्रीय नेताओं के साथ हर चीज पर चर्चा करेंगे. हम (प्रदेश भाजपा) भी उनके साथ चर्चा करेंगे. सीट बंटवारे पर अभी तक कोई प्रारंभिक चर्चा नहीं हुई है. जद (एस) की जो मांगें हैं, उन पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चर्चा की जाएगी और प्रदेश इकाई अपनी राय साझा करेगी.''जद (एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की. कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं