कर्नाटक के चिकबल्लापुर में भीषण सड़क हादसा (Chikkaballapur Road Accident) हो गया. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा गुरुवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एनएच 44 पर चित्रावती ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुआ. इस घटना में 12 की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. मरने वालों में 8 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. एनएच 44 पर एक खड़े टैंकर में सामने से आ रही टाटा सूमो ने टक्कर मार दी. टैंकर और सूमो की टक्कर के बाद घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.सूत्रों के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़े टैंकर को देख नहीं सका और उनमें जाकर भिड़ गया.
ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी के मंत्री के ठिकानों पर ED की रेड, राशन वितरण घोटाला मामले में PMLA के तहत कार्रवाई
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सड़क हादसे में 12 की मौत
एसपी चिक्कबल्लापुर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा,"आज सुबह 7:15 बजे एनएच 44 (बैंगलोर-हैदराबाद) हाईवे पर चिक्कबल्लापुर के पास एक सड़क दुर्घटना हुई. AP02CH 1021 नंबर की टाटा सूमो ने NL01Q1954 नंबर के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी. टाटा सूमो में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चिक्कबल्लापुर जनरल अस्पताल में किया जा रहा है.हम पीड़ितों, ड्राइवरों और घटना में शामिल वाहनों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं.
खड़े टैंकर मे ंघुस गई कार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चिक्कबल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई. एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी, जिससे चार महिलाओं समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे. मृतकों में कार चालक भी शामिल है. हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है. ऐसा संदेह है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक अनंतपुर के गोरंटला के रहने वाले थे और एक परिवार के नहीं थे.पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं