पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला (Ration Distribution Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के ठिकानों पर आज रेड मारी है. यह बड़ी कार्रवाई PMLA के तहत की गई है. ED की टीम ने इसी मामले में पिछले हफ्ते कारोबारी बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था. बकीबुर रहमान ममता बनर्जी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का बेहद करीबी है. ईडी की टीम ने ममता के मंत्री के आवास पर जाकर तलाशी भी ली.
ये भी पढ़ें-आगरा में एक रेलवे गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वरना पूरी ट्रेन में लग जाती आग
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ज्योतिप्रिय मल्लिक के ठिकानों पर ED की रेड
अधिकारी ने बताया कि निदेशालय के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता साल्ट लेक इलाके में राज्य के वन मंत्री मल्लिक के दो फ्लैट पर छापा मारा. उन्होंने बताया कि मल्लिक के पूर्व निजी सहायक के मकानों समेत आठ अन्य फ्लैट पर भी छापा मारा गया. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘छापेमारी के दौरान मंत्री वहां नहीं थे. वह बाद में आए और उनका फोन ले लिया गया है. (फ्लैट के) अंदर आठ अधिकारी हैं. हम उनके पूर्व निजी सहायक के दमदम स्थित आवास और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रहे हैं.'अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मलिक के साथ कथित तौर पर करीबी संबंध है.
ईडी का एक्शन सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी हुआ है. सीएम अशोक गहलोत के बेटे और मंत्री गोविंद डोटासरा के जयपुर आवास पर भी ईडी की टीम तलाशी लेने पहुंची. कांग्रेस प्रमुख के ठिकानों पर छापेमारी के बीच जयपुर, सीकर और दोसा में प्रवर्तन निदेशालय की टीम तलाशी लेने पहुंची.
इनपुट- (भाषा के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं