Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. ईश्वरप्पा ने पत्र में लिखा कि मैंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला किया है. मैं चुनावी राजनीति से अलग हो रहा हूं. पिछले चालीस साल में पार्टी ने मुझे कई सारी ज़िम्मेदारियां दी हैं. बूथ अध्यक्ष से राज्य पार्टी अध्यक्ष तक रहा. मुझे उप-मुख्यमंत्री बनने का सम्मान भी मिला.
BJP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची
भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है. दिल्ली में बैठकों के दौर के बाद 170 से 180 नामों पर सहमति बनी है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 140 नामों को मंजूरी मिल गई है. बीजेपी ने रविवार को तय हुए 140 नामों में कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं. साल 2019 में कांग्रेस से आए सभी विधायकों को टिकट दिया जाएगा. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगॉंव से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे बी. वाय. विजयेंद्र पिता की सीट शिकारीपुरा से मैदान में उतर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें-
-- मानहानि मामला: राहुल गांधी की अपील पर आज जवाब दाखिल करेंगे भाजपा विधायक
-- प्रधानमंत्री मोदी रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
इससे पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक की. संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों-राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए.
बैठक के बाद बोम्मई ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ निर्देश दिए हैं और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार या मंगलवार को की जाएगी. सीईसी के अंतिम निर्णय लेने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावितों नामों की सूची को लेकर पिछले कुछ दिनों में बैठकें की हैं. कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही भाजपा ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.
ये भी पढ़ें:-
--कर्नाटक में 'प्रवेश' नहीं कर रहा अमूल, कांग्रेस कर रही है दुष्प्रचार : भाजपा
--1984 सिख विरोधी दंगा मामले में CBI ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का वॉयस सैंपल लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं