भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस पर दुग्ध ब्रांड अमूल की कर्नाटक में मौजूदगी को लेकर ‘‘दुष्प्रचार अभियान'' चलाने का आरोप लगाया. सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उसने कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) और नंदिनी ब्रांड नाम से बेचे जाने वाले इसके उत्पादों को मजबूत करने के लिए विपक्षी दल से कहीं अधिक काम किया है. भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘अमूल कर्नाटक में प्रवेश नहीं कर रहा है. अमूल और केएमएफ दोनों अपने उत्पाद वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म पर बेचते हैं. 2019 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद केएमएफ का कारोबार 10,000 करोड़ रुपये बढ़ गया. 2022 में कारोबार 25,000 करोड़ रुपये का था, जिसमें से 20,000 करोड़ कर्नाटक के किसानों के पास गए.''
गौरतलब है कि अमूल द्वारा बेंगलुरु के बाजार में दूध और दही बेचने की योजना की घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया था. मोदी के रविवार को कर्नाटक के दौरे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या उनकी यात्रा का उद्देश्य ‘‘राज्य को लूटना'' है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मालवीय ने कहा, ‘‘इसका एक कारण है कि भारत क्यों कांग्रेस पर भरोसा नहीं करता है. वे झूठ बोलते हैं. नया दुष्प्रचार अभियान है कि नंदिनी ब्रांड के मालिक कर्नाटक दुग्ध संघ का अमूल के साथ विलय होने जा रहा है.''
उन्होंने कहा कि केएमएफ देश की दूसरी सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है और इसके महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडु में डिपो हैं. भाजपा नेता ने कहा, ‘‘केएमएफ की कुल बिक्री का 15 फीसदी कर्नाटक के बाहर होता है. नंदिनी के उत्पाद सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कई अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं. अमूल और केएमएफ का विलय नहीं हो रहा है.''
उन्होंने यह भी दावा किया कि गुजरात दुग्ध विपणन संघ के स्वामित्व वाला अमूल कर्नाटक में प्रवेश नहीं कर रहा है तथा अमूल और केएमएफ दोनों अपने उत्पादों को ‘क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म' पर बेचते हैं.
मालवीय ने कहा, ‘‘भाजपा के कार्यकाल में कर्नाटक दूध अधिशेष राज्य है. डेयरी किसान बहुत अच्छा कर रहे हैं. ब्रांड नंदिनी के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस ने गोहत्या रोधी विधेयक का विरोध किया, हमारी नंदिनी के वध को मंजूरी दी. भाजपा की योजना नंदिनी को बड़ा ब्रांड बनाने की है.''
ये भी पढ़ें :
* अमूल के ट्वीट से कर्नाटक में खड़ा हुआ राजनीतिक तूफान, जानें क्या है पूरा मामला
* "जिस प्रोजेक्ट को 50 साल पहले किया गया लॉन्च, पीएम ले रहे हैं उसका क्रेडिट ...": कांग्रेस
* कर्नाटक की जनता 40 प्रतिशत कमीशन से थक चुकी है, उसे 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता चाहिए: शशि थरूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं