राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. दरअसल, हाल ही में कोटा में एक अन्य छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. यह घटना कोटा के महावीर नगर इलाके की है. यहां कृष्ण रेजिडेंसी में रह रहे छात्र शुभ चौधरी ने हॉस्टल के कमरे में खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक शुभ, झारखंड का रहने वाला था.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक छात्र इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और 2 साल से कोटा में ही रह रहा था. जेईई मेन के नतीजों की घोषणा हाल ही में हुई है. माना जा रहा है कि परीक्षा में कम परसेंटेज आने के कारण उसने यह कदम उठाया.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस, छात्र के कमरे की भी छानबीन कर रही है. बता दें कि कोटा में सुसाइड का यह इस साल का चौथा मामला है. इससे पहले जनवरी में कोटा में 3 छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आए हैं.
एक अन्य छात्र है लापता
कोटा से एक अन्य मामला भी सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय छात्र लापता हो गया है. जानकारी के मुताबिक छात्र, होस्टल से टेस्ट देने के लिए निकला था लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आया. छात्र की आखिरी लोकेशन गरडिया महादेव मंदिर इलाके की तरफ की बताई जा रही है. यह मंदिर चंबल नदी के पास स्थित है.
छात्र को खोजते हुए पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है जिसमें छात्र गरडिया मंदिर में जाता हुआ तो दिख रहा है लेकिन बाहर आता हुआ नहीं दिख रहा है. परिजनों द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के बाद पुलिस लापता छात्र को खोजने में लगी हुई है. पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी में खोजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Kota Suicide: पिता ने फोन चलाने से रोका, बेटी ने गुस्से में फांसी लगाकर की आत्महत्या
यह भी पढ़ें : कोटा में कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड, कर रही थी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं