विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
बारामूला में मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया, जबकि तीन आतंकवादी मौके से भाग गये . पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के जालूर इलाके के पानीपुरा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवाबी कार्रवाई की गई. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया.

उन्होंने ट्विटर पर कहा “पाकिस्तानी आतंकवादी जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था, मारा गया. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी . दो एफटी और एक स्थानीय आतंकवादी घेराबंदी से भाग निकले. तलाश जारी है. ''

 ये भी पढ़ें -

ये भी देखें-राजस्थान में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, जीत का गणित लगाने में जुटी कांग्रेस और बीजेपी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu-Kashmir Encounter, Jammu-Kashmir News, Encounter In Baramulla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com