विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2020

जम्मू-कश्मीर के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा : सूत्र

जम्मू-कश्मीर के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीसी मुर्मू को देश के नए ऑडिटर के पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा : सूत्र
जम्मू-कश्मीर के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू का इस्तीफा- फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीसी मुर्मू को देश के नए ऑडिटर के पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया है कि मुर्मू ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का पद जल्द ही खाली हो जाएगा, क्योंकि राजीव महर्षि 65 वर्ष के हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जीसी मुर्मू को नियंत्रक महालेखा परीक्षक का पद खाली होने के बाद नियुक्त किया जा रहा है. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक एक संवैधानिक पद है और इसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता है.

कौन हैं जीसी मुर्मू और राधा कृष्ण माथुर, जिन्हें बनाया गया है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उप-राज्यपाल? 

कैबिनेट सचिवालय के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट्स ने एनडीटीवी को बताया, "राजीव महर्षि 8 अगस्त को 65 साल के हो जाएंगे. इसलिए सरकार जल्दबाजी में है.''

JK LG ने कहा, परिसीमन के बाद होंगे चुनाव - EC ने कहा, फैसला आप नहीं, हम करेंगे

PM मोदी के साथ काम कर चुके हैं मुर्मू

मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं. नवंबर 1959 को जन्मे मुर्मू ने पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक के साथ एमबीए भी किया है. बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके जीसी मुर्मू को तेज-तर्रार अफसर माना जाता है. मुर्मू पीएम मोदी के साथ भी काम कर चुके हैं. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम तब गिरीश चंद्र मुर्मू (GC Murmu) उनके प्रमुख सचिव थे. मुर्मू को पीएम मोदी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, GC Murmu, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com