विज्ञापन

अपने PF खाते में जब मर्जी, तब डालें पैसे, नौकरीपेशा ही नहीं गिग वर्कर्स के लिए फायदे की बात

EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों को अपनी मर्जी से अतिरिक्त पैसा जमा करने की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत सैलरी के अलावा टिप और दूसरी छोटी कमाई का पैसा भी पीएफ खाते में जमा करने की सुविधा मिलेगी. इससे नौकरीपेशा और गिग वर्कर्स को रिटायरमेंट के लिए ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा.

अपने PF खाते में जब मर्जी, तब डालें पैसे, नौकरीपेशा ही नहीं गिग वर्कर्स के लिए फायदे की बात
PF अकाउंट में जब चाहें, खुद पैसा डालें

EPFO Rule Change: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. फिलहाल प्रोविडेंट फंड (PF) में पैसा जमा करने के लिए कर्मचारियों को मुख्य रूप से अपनी कंपनी पर निर्भर रहना पड़ता है. हर महीने कर्मचारी की सैलरी से PF का पैसा कटता है और कंपनी भी अपनी तरफ से योगदान करती है. लेकिन आने वाले समय में यह व्यवस्था बदल सकती है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाताधारकों को अपने खाते में अतिरिक्त पैसा जमा करने की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह फैसला गुरुवार (19 नवंबर) को हुई ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की.

UAN के जरिए खुद जमा कर सकेंगे पैसे

इस प्रस्ताव के तहत EPFO एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेगा, जिससे कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के जरिए PF खाते में अपनी मर्जी से जब चाहें सीधे पैसा जमा कर सकेंगे. इसके लिए नियोक्ता यानी कंपनी की जरूरत नहीं होगी. इसका फायदा उन लोगों को भी मिल सकता है, जो नौकरी के अलावा किसी दूसरे तरीके से कमाई करते हैं और अपनी उस कमाई का कुछ हिस्सा रिटायरमेंट के लिए बचाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें | PF निकालना हुआ आसान! EPFO ने बदले नियम, अब खाते से निकाल सकेंगे 90% तक रकम

टिप और दूसरी कमाई से भी PF में जमा हो सकता है पैसा

EPFO के प्रपोजल में थर्ड पार्टी माइक्रो-कंट्रीब्यूशन की सुविधा भी शामिल है. इसका मतलब है कि किसी शख्स को मिलने वाली छोटी-छोटी रकम, जैसे ग्राहक की तरफ से मिलने वाली टिप, को भी पीएफ खाते में जमा करने का रास्ता बनाया जा सकता है. इससे गिग वर्कर्स जैसे लोगों को फायदा मिल सकता है.

रिटायरमेंट के लिए बढ़ा सकेंगे बचत

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोग अपनी नियमित सैलरी से होने वाले PF योगदान के अलावा भी रिटायरमेंट के लिए बचत कर सकेंगे. इससे लंबे समय में उनके PF खाते में ज्यादा रकम जमा हो सकती है और उस पर मिलने वाले ब्याज से रिटायरमेंट फंड बढ़ाने में मदद मिलेगी.

रिटायरमेंट के बाद किस्तों में निकाल सकेंगे PF का पैसा

बता दें कि ईपीएफओ ने रिटायर हो चुके मेंबर्स के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस सुविधा के तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय किस्तों में निकाल सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, EPF, EPF Account, EPFO Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com