विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए जैश के दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर हुए. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

उधमपुर में सेना के एनकाउंटर में दो आंतकियों के मारे जाने की खबर है.
NDTV
  • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए हैं.
  • यह एनकाउंटर उधमपुर के मजल्टा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर बुधवार शाम शुरू हुआ था.
  • ऑपरेशन सोहन के तहत 16-17 सितंबर की रात खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑपरेशन की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार यहां सेना ने एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है. बताया गया कि बुधवार शाम आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर उधमपुर के मजल्टा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसी तलाशी अभियान में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इलाके में आर्मी का ऑपरेशन अभी जारी है. 

सेना ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की

उधमपुर में हुए एनकाउंटर में दो आतंकियों के मार गिराए जाने की पुष्टि सेना ने कर दी है. सेना ने बताया कि ऑपरेशन सोहन में दो आतंकवादी ढेर हुए. दी गई जानकारी में बताया गया कि 16-17 सितंबर 2026 की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पक्की सूचना मिली कि उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं. खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विज़िबिलिटी के बावजूद, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने अभियान चलाया. जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.

सेना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी और निगरानी का काम चल रहा है. किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं.
 

खबर अपडेट की जा रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir Encounter, Udhampur Encounter, Jaish-e-Mohammed, Jaish-e-mohammed Terrorist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com