विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पूर्ण राज्य का दर्जा प्रस्ताव किया पारित, बीजेपी का वॉकआउट

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पास हो गया है. इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला है. बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पूर्ण राज्य का दर्जा प्रस्ताव किया पारित, बीजेपी का वॉकआउट
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगमा
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामे के बीच पूर्ण राज्य का दर्जा प्रस्ताव पारित हो गया है.
  • बीजेपी ने इस प्रस्ताव का विरोध सदन में पहले नारेबाजी की और फिर सदन से वॉकआउट कर दिया.
  • भाजपा का कहना है कि अनुच्छेद-370 के संदर्भों जुड़े किसी भी मुद्दे को शामिल करने का विरोध किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान देखने को मिला है. हालांकि इस बीच विधानसभा में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास हो गया है. जहां भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया. बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहना है कि वह जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन इसमें अनुच्छेद-370 के संदर्भों या 1953 से पहले की संवैधानिक स्थिति जैसे किसी भी मुद्दे को शामिल करना बीजेपी को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. इन्हीं मुद्दो को लेकर भाजपा ने सदन में कड़ा ऐतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सदन से वॉकआउट कर दिया. 

बीजेपी ने सकारात्मक बहस की मांग 

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने सदन में कहा कि भाजपा राज्य को पूर्ण दर्जे की मांग को लेकर सकारात्मक बहस करना चाहती है. जिसमें 1953 से पहले की स्थिति का कोई भी संदर्भ पार्टी को किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. भले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई मुद्दों पर असहमति हो सकती है. लेकिन जम्मू-कश्मीर को विशेष रूप से पूर्ण  राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के लिए भाजपा तैयार है. इसके लिए दोनों पक्षों को रचनात्मक चर्चा करनी चाहिए. बता दें कि सदन में सीएम उमर अब्दुल्ला ने यह प्रस्ताव रखा था. जिसमें 9 अगस्त 1953 से पहले की तरह व्यापक स्वायत्तता बहाल करने के मुद्दे शामिल हैं. जिस पर भाजपा ने सोमवार को सीधा विरोध जताया और सदन में जमकर हंगामा हुआ. 

बीजेपी विधायकों ने सदन में की नारेबाजी

बीजेपी के सभी विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की और स्पीकर का भी विरोध जताया. ऐसे में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. लेकिन दोबारा सदन शुरू होने पर भी विरोध जारी रहा. हालांकि हंगामें के बीच प्रस्ताव पास हो गया. वहीं नारेबाजी के बीच मार्शलों ने भाजपा विधायकों रंधावा और अरविंद गुप्ता को सदन से बाहर कर दिया. सदन में जमकर बहस होता रहा. 

ये वीडियो भी देखिए. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के सत्र की शुरुआत होने के बाद से ही भाजपा और सत्ता पक्ष के बीच पूर्ण राज्य के दर्जा बहाल को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है. बीजेपी लगातार इस मुद्दे का विरोध कर रही है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और उसकी सहयोगी कांग्रेस इस प्रस्ताव के पक्ष में बनी हुई है. आज प्रस्ताव पास होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई है. लेकिन यह पूरा सत्र फिलहाल जमकर हंगामेंदार रहा है. 

ये भी पढे़ंः क्या ये टैक्स है, कौन कमाएगा? UPI के MDR पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल, स्टे से इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir Assembly, Jammu Kashmir Govt, Umar Abdullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com