केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को सभी लोगों को उस वक्त उधेड़बुन में डाल दिया जब उनसे एनसीपी (NCP) नेता शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात के बारे में पूछा गया. शाह ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया. शाह ने कहा, सब कुछ सार्वजनिक किया जाना जरूरी नहीं है. दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को लेकर कई तरह की सियासी अटकलें भी लगना शुरू हो गई हैं. वहीं महाराष्ट्र में गठबंधन के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखी जा रही है.
कहा जा रहा है कि शनिवार को अहमदाबाद में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है. शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) में शामिल है. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को सियासत गरमाई हुई है. मुंबई के पूर्व पुलिस आय़ुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परमबीर सिंह को मुकेश अंबानी के मामले की जांच में गंभीर चूक के खुलासे के बाद पद से हटा दिया गया था. परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का रैकेट चलने का आरोप लगाया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NIA सचिन वाजे को लेकर बांद्रा पहुंची, मीठी नदी से गोताखोरों को मिली हार्ड डिस्क,कार की नंबर प्लेट
गुजरात के स्थानीय अखबार के मुताबिक, पवार और उनके पार्टी सहयोगी प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह से अहमदाबाद में शनिवार को एक फार्महाउस में मुलाकात की थी. शाह का यह रुख ऐसे वक्त महत्वपूर्ण है, जब बीजेपी ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के तीनों गठबंधन दल एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पर अंबानी केस और देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर दबाव बना रखा है.
'सचिन वाजे वसूली कर रहा था, अनिल देशमुख अनजान थे?' शिवसेना ने की अपनी सरकार के मंत्री की खिंचाई
उधर, महाराष्ट्र में शिवसेना (Shivsena) , राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उठापटक शुरू हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना'में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक' में सवाल उठाया कि सचिन वाजे 100 करोड़ रुपये मासिक वसूली का रैकेट चला रहा था और गृह मंत्री देशमुख (Anil Deshmukh) इससे अंजान थे. देशमुख को गृह मंत्री का पद दुर्घटनावश मिला. जयंत पाटिल और दिलीप वालसे पाटिल ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।. इसी कारण शरद पवार ने अनिल देशमुख को इस पद के लिए चुना.
शिवसेना के इस हमले पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा, "मंत्री पद का बंटवारा गठबंधन के राजनीतिक दलों के प्रमुख का विशेषाधिकार होता है. जब तीन दलों की सरकार ठीक से काम कर रही है, ऐसे में किसी को स्थिति बिगाड़नी नहीं चाहिए. अजित पवार ने कहा कि शरद पवार NCP प्रमुख होने के नाते पार्टी नेताओं को कैबिनेट सीट के आवंटन सहित सभी फैसले लेते हैं. ऐसा तरीका कांग्रेस और शिवसेना भी अपनाती है. लिहाजा कोई भी अवांछित टिप्पणी करने के बजाय इसका सम्मान किया जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं