मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगाने के बाद महाराष्ट्र में शुरू हुआ सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी और सत्ताधारी गठबंधन में वार-पलटवार का दौर चल रहा है. विपक्ष महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा बीजेपी नेता देंवेंद्र फडणवीस द्वारा ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का खुलासा करने के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है. उन्होंने फडणवीस पर निशाना साधा.
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार के पास जबरदस्त बहुमत है. उनके (BJP के) चाहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा. कुछ नहीं होगा. विपक्ष के नेता (देवेंद्र फडणवीस) जो मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, हर जगह फर्जी कागज लेकर घूम रहे हैं. इससे कुछ नहीं होगा. जिम्मेदारी से बोलना चाहिए."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा का ‘‘मुख्य उद्देश्य'' राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर महाराष्ट्र में अस्थिरता पैदा करना है. पार्टी ने महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को कमजोर करने के लिए भाजपा और कुछ अधिकारियों के बीच ‘‘सांठगांठ'' का आरोप भी लगाया.
READ ALSO: 'पहले हंकी-डोरी थे, अब अलग हो गए', मुंबई कमिश्नर परमबीर सिंह के केस में जस्टिस कौल बोले
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना' में छपे संपादकीय में कहा कि यह साफ है कि महाराष्ट्र की छवि धूमिल करने के ‘‘षडयंत्र'' के पीछे भाजपा है. शिवसेना ने विपक्षी दल द्वारा आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के पत्र में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों और अन्य मुद्दों का जिक्र किया.
शिवसेना ने कहा, ‘‘जिन्हें परमबीर सिंह का पत्र इतना महत्वपूर्ण लग रहा है उन्हें पुलिस अधिकारी अनूप दांगे के साथ भी न्याय करना चाहिए जिन्होंने सिंह के बारे में लिखा था. राज्य के लोग जानते हैं कि क्यों और किसलिए भाजपा यह सब कर रही है.''उसने कहा, ‘‘भाजपा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर महाराष्ट्र में अस्थिरता पैदा करना है.''
वीडियो: चिट्ठी बम के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट, क्यों थम नहीं रही महाराष्ट्र की महाभारत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं