विज्ञापन

P का मतलब पता नहीं, अखिलेश यादव के पीडीए पर आकाश आनंद का तंज; गिरगिट भी बता दिया

बसपा के संयोजक ने कहा कि इन लोगों ने आगरा में दलित महासम्मेलन किया. पूरी सपा एक दिन के लिए आंबेडकरवादी बन गई. गिरगिट रंग तो बदल लेता है, लेकिन आचरण नहीं बदल पाता.

P का मतलब पता नहीं, अखिलेश यादव के पीडीए पर आकाश आनंद का तंज; गिरगिट भी बता दिया
  • बसपा ने अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह बबलू को उम्मीदवार घोषित कर प्रचार शुरू किया है
  • मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कांग्रेस और सपा पर आरोप लगाते हुए उनकी असलियत पर सवाल उठाए हैं
  • आकाश आनंद ने कहा कि कांग्रेस और सपा बसपा को बी टीम बताते हैं और राजनीतिक तौर पर धोखेबाज हैं
अयोध्या:

अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर बसपा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है. यहां से जितेंद्र सिंह 'बबलू' को बसपा ने अपना कैंडिडेट घोषित किया है और शुक्रवार को मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने यहां रैली की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी खूब निशाने पर लिया. आकाश आनंद ने कहा कि खून और फितरत नहीं बदलती. यह वही गांधी है, जो पहले थी. जेन जी आंदोलन हुआ तो ये लोग सबसे आगे खड़े हो गए और फोटो खिंचवा लिया. फिर वही छात्र जब झारखंड में उतरे तो इन लोगों ने ही रांची में लाठी बरसाई. इनकी हमदर्दी मौसम की तरह है. बहनजी कहती हैं कि भाजपा या कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा कहते हैं कि बसपा बी टीम है. इनका हाल यह है कि जब ब्राह्मण समाज बसपा से जुड़ने लगा तो इनके पीडीए में पी का मतलब पंडित हो गया. आज तक समझ नहीं आया कि वे करना क्या चाहते हैं. मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को भी नहीं मालूम कि वे क्या करना चाहते हैं. गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते पी का मतलब 'पता नहीं' न हो जाए. बेचारे डी और ए तो कतार में घबराए बैठे हैं कि हमारा नंबर अगला न लग जाए.

'एक दिन के लिए आंबेडकरवादी बन गई सपा'

बसपा के संयोजक ने कहा कि इन लोगों ने आगरा में दलित महासम्मेलन किया. पूरी सपा एक दिन के लिए आंबेडकरवादी बन गई. गिरगिट रंग तो बदल लेता है, लेकिन आचरण नहीं बदल पाता. उसी मंच पर सपा के थिंक टैंक प्रोफेसर रामगोपाल यादव सामने बैठी भीड़ पर बरसे पड़े. जिन लोगों का सम्मान के लिए बुलाया था, उन्हें ही मूर्ख बोल दिया. 

रामगोपाल और अखिलेश से दलित समाज से माफी मांगने की मांग

उन्होंने पूरे दलित समाज को समझा दिया कि वे हमारे लिए क्या विचार दिल में रखते हैं. मेकअप कितना ही कर लो, दिल की बात मुंह पर आ ही जाती है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को इस शब्द के लिए हमारे समाज से माफी मांगनी होगी. ऐसा नहीं हुआ तो फिर हम विधानसभा चुनाव में बटन दबाकर इसका हिसाब कर लेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Bsp News, Bsp News In Hindi, Akash Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com