NIA Sachin Vaze Case : रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Case) के घर एंटीलिया के बाहर लावारिस कार में विस्फोटक रखने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को बड़ा कदम उठाया. एनआईए टीम इस मामले में आरोपी एएसआई सचिन वाजे (Sachin Vaze) को लेकर बांद्रा में मीठी नदी पर पहुंची. मीठी नदी से गोताखोरों को कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और कार की नंबर प्लेट मिली है. NIA ने पिछले हफ्ते सचिन वाजे की दूसरी बार हिरासत हासिल की थी. उसकी कोशिश है कि जो सबूत वाजे ने मिटा दिए हैं या कहीं फेंक दिए हैं, उन्हें बरामद कर केस को पुख्ता किया जाए.
Sachin Vaze: सचिन वाजे ने अदालत में कहा, 'बलि का बकरा बनाया जा रहा है'
NIA सचिन वाजे को लेकर बांद्रा पहुंची और पता चला कि वहां मीठी नदी में कुछ सबूत तलाशने की कोशिश हुई. पुलिसकर्मियों के बीच गोताखोरों के जरिये नाले में तलाशी ली गई.इसमें मौके से एक डीवीआर, हार्ड डिस्क (Hard Disk) और कार का नम्बर प्लेट भी मिला है. एक ही नम्बर की दो नंबर प्लेट मिली हैं. पानी मे जो डाइवर्स उतरे, वो सफाई मजदूर लग रहे थे, क्योंकि नाले में पानी ज्यादा नही था, इसलिए उनकी मदद से सबूत खोजने की कोशिश की जा रही है.एनआईए ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर), सीपीयू, एक लैपटॉप भी बरामद किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनसुख हिरेन केस: 17 फरवरी के फुटेज में मर्सिडीज पर बैठते नजर आए मनुसख, कार चला रहा था सचिन वाजे
गोताखोरों की मदद से तलाशी के दौरान एनआईए ने नदी से राउटर, कंप्यूटर कार्टेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं. डीवीआर को ठाणे में उस हाउसिंग सोसाइटी से हटा दिया गया था, जहां सचिन वाजे रहता था. एनआईए की टीम दोपहर 3 बजे वाजे को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौके पर ले गई थी. कई और साक्ष्य भी नदी से बरामद किए जा सकते हैं, संदेह है कि सहायक पुलिस निरीक्षक रियाजुद्दीन काजी ने एनआईए को पूछताछ के दौरान बताया था कि इन सबूतों को मीठी नदी में फेंक दिया गया था. वाजे के करीबी काजी से हाल में एनआईए ने कई बार पूछताछ की थी.
कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही एनआईए
एनआईए की गिरफ्त में आने से पहले वाजे पर कंप्यूटर की हाई डिस्क हटाने, मोबाइल को फेंकने और मामले से जुड़े अन्य सबूत और साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं. एनआईए मुकेश अंबानी केस औऱ मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की हत्या से जुड़ी कड़ियों को जोड़ना चाहती है, ऐसे में सबूत जुटाना बेहद अहम है. एनआईए अधिकारी हिरेन केस में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ वाजे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है.
महाराष्ट्र गठबंधन उठापटक तेज
महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उठापटक शुरू हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना'में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक' में सवाल उठाया कि सचिन वाजे 100 करोड़ रुपये मासिक वसूली का रैकेट चला रहा था और गृह मंत्री देशमुख (Anil Deshmukh) इससे अंजान थे. देशमुख को गृह मंत्री का पद दुर्घटनावश मिला. जयंत पाटिल और दिलीप वालसे-पाटिल ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।. इसी कारण शरद पवार ने अनिल देशमुख को इस पद के लिए चुना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं