विज्ञापन

दिल्ली में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री, DTC का बेड़ा होगा 7000 पार; हापुड़ तक भी शुरू होगी ई-बस सेवा

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए डीटीसी बेड़े में 100 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला किया है.

दिल्ली में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री, DTC का बेड़ा होगा 7000 पार; हापुड़ तक भी शुरू होगी ई-बस सेवा
दिल्ली को मिली 100 नई ई-बसों की सौगात
IANS
  • DTC ने सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का निर्णय लिया है
  • नई इलेक्ट्रिक बसों में पचास 9 मीटर लंबी और पचास 12 मीटर लंबी बसें शामिल होंगी, कुल बसें बढ़ेंगी
  • दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5338 और सीएनजी बसें 1750 हो जाएंगी

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करने और 'क्लीन मोबिलिटी' की ओर बदलाव में तेजी लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी 100 नई 'जीरो-एमिशन' इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने जा रहा है.

9 और 12 घंटे लंबी होंगी बसें

इन 100 नई इलेक्ट्रिक बसों में 50 बसें नौ मीटर लंबी और 50 बसें बारह मीटर लंबी होंगी. उन्होंने बताया कि इनके शामिल होने के बाद दिल्ली में बसों की कुल संख्या लगभग 7,088 हो जाएगी, जिसमें 5,338 इलेक्ट्रिक बसें और 1,750 सीएनजी बसें शामिल होंगी. इससे देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा रखने वाले शहर के रूप में दिल्ली की स्थिति और मजबूत होगी.

पंकज कुमार सिंह ने कहा, "100 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करना, टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों के जरिए शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बदलने के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है."

सरकार लगातार बढ़ा रही इलेक्ट्रिक बसें

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार बसों की संख्या बढ़ाने के लिए एक व्यवस्थित और समयबद्ध कार्यक्रम पर काम कर रही है, जिसमें स्वच्छ ऊर्जा, यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी गई है. परिवहन मंत्री ने कहा, "हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के निवासियों को भरोसेमंद, आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन मिले, और साथ ही वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में भी काफी कमी आए."

उन्होंने बताया कि सुरक्षित, आरामदायक और सुलभ सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई इन लो-फ्लोर, एसी बसों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी. इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं.

परिवहन मंत्री ने बताया कि दिल्ली अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े का व्यापक और चरणबद्ध विस्तार कर रही है. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028-29 तक बसों की कुल संख्या लगभग 14,000 तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर आधारित यह विस्तार सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करेगा और शहर के स्वच्छ और टिकाऊ शहरी परिवहन के दीर्घकालिक विजन को समर्थन देगा.

इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को बढ़ाने के साथ-साथ, दिल्ली सरकार अंतर-राज्यीय सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने जा रही है. इसके तहत आनंद विहार आईएसबीटी और उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच एक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित सेवा यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच यात्रा करने के लिए एक और सुविधाजनक, समयबद्ध और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प प्रदान करेगी.

इस योजना के तहत डीटीसी आनंद विहार आईएसबीटी-हापुड़ रूट पर 12 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी. आनंद विहार आईएसबीटी से अंतरराज्यीय बस सेवा सुबह 5:15 बजे से 8:55 बजे के बीच और फिर सुबह 11:55 बजे से दोपहर 3:35 बजे के बीच 20-20 मिनट के अंतराल पर चलेगी. वापसी की दिशा में हापुड़ से बसें सुबह 8:05 बजे से 11:45 बजे के बीच, और फिर दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:25 बजे के बीच चलेंगी, ये बसें भी 20-20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi E Buses, Delhi Electric Bus, Delhi Electric Bus Fleet 2026, Delhi Electric Buses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com