- अमित शाह ने पुणे में स्वर्गीय अजित पवार को दूरदर्शी, स्पष्टवादी और साहसी नेता बताया जो जमीन से जुड़े थे
- अमित शाह ने बताया कि कोविड-19 के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से संपर्क मुश्किल था
- अमित शाह ने कहा कि अजित पवार राजनीतिक बातचीत में हमेशा स्पष्ट और बेबाक रहते थे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय अजित पवार को याद कर उनके जुड़ी कुछ बातों को साझा किया. अमित शाह ने कहा कि अजित पवार दूरदर्शी, स्पष्टवादी और साहसी नेता थे, जो हमेशा जमीन से जुड़े रहे. यही वजह है कि लोग उन्हें आज भी इतना पसंद करते हैं. वहीं, राजनीतिक बातचीत में भी अजित पवार हमेशा स्पष्ट और बेबाक रहे. वह अपनी बात खुलकर साफ-साफ शब्दों में कह देते थे. कोविड-19 के दिनों को याद करते हुए अमित शाह ने बताया कि कोविड संक्रमण के दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं हो पाता था, लेकिन अजित पवार सचिवालय में फोन पर उपलब्ध रहते थे. कोरोना संक्रमण के दौरान हमारी उनसे ही बातचीत होती थी.
अमित शाह ने पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान एनसीपी नेता को याद किया. अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति में अजित पवार के शामिल होने से सत्तारूढ़ गठबंधन स्थिर हुआ. अमित शाह ने पुणे में जिला परिषद कार्यालय में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमित शाह से अजित पवार की विमान दुर्घटना की जांच में तेजी लाने और अंतिम रिपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं