विज्ञापन

IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्‍शन?

IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर वापस भेजा गया है. साल 2021 के नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबले के दौरान अपनी सख्त कार्यशैली से चर्चा में आए एनएन त्रिपाठी का पूरा मामला विस्तार से जानें.

IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्‍शन?
IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की पश्चिम बंगाल वापसी: जानिए क्या है CM ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी से चुनावी कनेक्शन
  • IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समय से पहले समाप्त कर दी गई है
  • नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में DIG पद पर तैनात किया गया था
  • एनएन त्रिपाठी का शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी से कनेक्शन केवल 2021 के चुनाव से है

IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी (एनएन त्रिपाठी) की अपने मूल कैडर पश्चिम बंगाल में वापसी की चर्चाएं तेज हैं.  खबर है क‍ि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नागेंद्र नाथ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अचानक समाप्त कर दी गई है. यह वही पुलिस अधिकारी हैं, जिनका पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ गहरा चुनावी कनेक्शन रहा है.

समय से पहले समाप्त की गई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

बंगाली वेबसाइट 'आजकल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल कैडर के 2009 बैच के IPS अधिकारी एनएन त्रिपाठी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में DIG बनाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. हालांकि, 27 अगस्त 2026 को गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने से पहले ही उन्हें CISF से कार्यमुक्त करने का फैसला किया है. इसके बाद अब उन्हें वापस उनके मूल कैडर पश्चिम बंगाल भेजा है.

नंदीग्राम चुनाव से वायरल हुआ था IPS एनएन त्रिपाठी का वीडियो

IPS अधिकारी एनएन त्रिपाठी का शुभेंदु अधिकारी या ममता बनर्जी से कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक रिश्ता नहीं है. इनका कनेक्शन केवल साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ा है. उस समय जब शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे, तब एनएन त्रिपाठी को नंदीग्राम क्षेत्र में विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था. 

ips nagendra nath tripathi return west bengal Suvendu Adhikari Mamata Banerjee

2021 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के अंतर से हराया था.

मतदान के दिन ममता बनर्जी ने एक पोलिंग बूथ के बाहर बैठकर धरना दिया और भारतीय जनता पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ते देख एनएन त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए धरना समाप्त करवाया. उस ऐतिहासिक चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के अंतर से हराया था.

चुनाव को दागदार नहीं होने दूंगा..

आजकल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नंदीग्राम में मतदान के दौरान तत्कालीन परिस्थितियों में ममता बनर्जी और IPS अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई थी. उस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें IPS एनएन त्रिपाठी को ममता बनर्जी से यह कहते हुए सुना गया था, "मैडम, मैं खाकी वर्दी पहने हूं और अपनी आंखों के सामने चुनावों को दागदार नहीं होने दूंगा." उनके इसी कड़े रुख और निष्पक्ष कार्यशैली ने उन्हें देशभर में चर्चा का विषय बना दिया था. 

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी 
यह भी पढ़ें- IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? छठे प्रयास में क्रैक की UPSC, दादा-पिता सैन्‍य अफसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, West Bengal, Shubhendu Adhikari, Mamta Benarjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com