विज्ञापन

UCC से लेकर लव जिहाद कानून तक... CM शुभेंदु अधिकारी ने बताया बंगाल में 6 महीने में क्या-क्या होगा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 6 महीने में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा.

UCC से लेकर लव जिहाद कानून तक... CM शुभेंदु अधिकारी ने बताया बंगाल में 6 महीने में क्या-क्या होगा
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी. (फाइल फोटो)
IANS
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छह महीने के भीतर ‘लव जिहाद' और ‘लैंड जिहाद' के खिलाफ कड़े कानून लाएगी और उत्तराखंड और गुजरात की तरह राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी.

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार संविधान के अनुरूप काम करेगी, लेकिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और पूजा स्थलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

उन्होंने कहा, ये सरकार यहां किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं देगी. उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की.

सीएम ने कहा, आप निश्चिंत रहें कि सरकार संविधान के अनुरूप काम करेगी. लेकिन ये भारतीय संस्कृति, सनातनी परंपराओं, मंदिरों, मठों और हमारी उस विरासत पर किसी भी हमले की अनुमति नहीं देगी, जिसका प्रतिपादन आध्यात्मिक महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और महाप्रभु श्री चैतन्य ने किया है.

UCC के लिए कमेटी गठित

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के मामले में पश्चिम बंगाल उत्तराखंड और गुजरात का अनुसरण करेगा. सरकार ने राज्य के लिए यूसीसी के मसौदे की समीक्षा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. 

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल यूसीसी विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी समुदायों के लिए नागरिक कानूनों को एक समान बनाना है. यूसीसी 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था.

यह भी पढ़ेंः शुभेंदु अधिकारी ने दिखाया ममता बनर्जी के इलाज वाला पर्चा, फर्जी दावे का आरोप, अब तो जांच होगी

1000 करोड़ का धार्मिक टूरिज्म सर्किट

प्रस्तावित धार्मिक पर्यटन सर्किट के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को दो साल में पूरा किया जायेगा और इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. 

उन्होंने कहा, हमें आपके सुझाव और सहयोग की जरूरत है. तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारी ने कहा कि उसके पतन के कई कारण थे, लेकिन हिंदू भावनाओं, संगठनों, देवी-देवताओं और परंपराओं को बार-बार ठेस पहुंचाना इसके प्रमुख कारण थे. 

उन्होंने कहा, लोगों ने लंबे समय तक इन सब चीजों को सहन किया और फिर उस पार्टी को अलविदा कह दिया.

हनुमान चालीसा और गीता पाठ का ऐलान

शुभेंदु ने आगामी कार्यक्रमों की एक सूची भी बताई, जिसमें नवंबर में नेताजी इंडोर स्टेडियम में 20,000 लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और 29 दिसंबर को 10 लाख लोगों द्वारा सामूहिक गीता पाठ शामिल है. 

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने अगले वर्ष होने वाले गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

यह भी पढ़ेंः 'मैं उनकी मौत की दुआ करूंगा...', CM शुभेंदु अधिकारी को लेकर हुमायूं कबीर का विवादित बयान

ये वीडियो भी देखें- साल 2021 की ममता बनर्जी की चोट पर बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले चोट नकली थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari News, West Bengal, Uniform Civil Code (UCC), Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com