विज्ञापन

IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? फौज‍ियों वाले परिवार में जन्‍म, छठे प्रयास में पास की UPSC

IPS मनीषा नेहरा का शादी के आधार पर तेलंगाना से हरियाणा कैडर में तबादला कर दिया गया. छठे प्रयास में UPSC पास करने के बाद उन्‍हें तेलंगाना कैडर म‍िला जबक‍ि उनके पत‍ि हर‍ियाणा से और खुद राजस्‍थान से हैं. पढ़ें उनकी सक्‍सेस सटोरी.

IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? फौज‍ियों वाले परिवार में जन्‍म, छठे प्रयास में पास की UPSC
शादी के आधार पर बदला कैडर: तेलंगाना छोड़ अब हर‍ियाणा में सेवाएं देंगी IPS मनीषा नेहरा?
  • IPS मनीषा नेहरा ने 1 साल दिल्ली में कोचिंग, 3 साल घर पर की यूपीएससी की तैयारी.
  • आईपीएस मनीष नेहरा राजस्‍थान के झुंझुनूं ज‍िले के गांव तारा का बास की रहने वाली है.
  • मनीषा नेहरा अब हर‍ियाणा कैडर में सेवाएं देंगी. उनके पत‍ि भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी हैं.

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी मनीषा नेहरा ने तेलंगाना कैडर छोड़ दिया है. गृह मंत्रालय ने मैरिज ग्राउंड (विवाह के आधार) पर 14 सितंबर 2026 को उनका इंटर-कैडर ट्रांसफर मंजूर किया है. मनीषा नेहरा अब हरियाणा कैडर में सेवाएं देंगी. भारतीय वन सेवा के अधिकारी गौरव के साथ विवाह के आधार पर उनका कैडर बदला गया है.

मनीषा नेहरा को यूपीएससी में 586वीं रैंक

2024 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी मनीषा नेहरा की सफलता की कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो असफलताओं से हार मान जाते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं. मनीषा नेहरा ने आईपीएस बनने का सपना पूरा करने के लिए यूपीएससी में छह बार प्रयास किया. मनीषा नेहरा ने यूपीएससी की ज्यादातर तैयारी घर पर रहकर ही की है और यूपीएससी की स‍िविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंड‍िया लेवल पर 586वीं रैंक हास‍िल की.   
यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपत‍ि की ADC नव्‍या शेखावत के दादा रिटायर विंग कमांडर, बताई पोती के संघर्ष की पूरी कहानी

ips manisha nehara success story

शादी के आधार पर बदला कैडर: तेलंगाना छोड़ अब किस राज्य में सेवाएं देंगी IPS मनीषा नेहरा?

तेलंगाना  से हरियाणा: 1500 किमी की दूरी हुई कम

तेलंगाना कैडर से ट्रांसफर होकर हरियाणा आने वालीं आईपीएस मनीषा नेहरा मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड की गोवला ग्राम पंचायत के गांव  तारा का बास की रहने वाली हैं. वहीं उनके पति गौरव हरियाणा से हैं और भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं. मनीषा नेहरा के इस तबादले से दोनों की पोस्टिंग वाले राज्यों हरियाणा और तेलंगाना के बीच लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी खत्म हो जाएगी. साथ ही, मनीषा नेहरा का होम कैडर राजस्थान भी हरियाणा की सीमा से लगा हुआ है.  

यह भी पढ़ें- IAS श्रीधन्या सुरेश: मनरेगा मजदूर की बेटी बनीं कलेक्टर, 40 हजार उधार ले UPSC इंटरव्‍यू देने दिल्ली पहुंचीं

ips manisha nehara success story

6वें प्रयास में UPSC क्रैक करने वाली IPS मनीषा नेहरा की पूरी कहानी

मनीषा नेहरा फौज‍ियों के पर‍िवार से 

आईपीएस मनीषा नेहरा का जन्म 8 जनवरी 1997 को गांव तारा का बास में कृपाल सिंह नेहरा और सुनीता देवी के घर हुआ था. मनीषा ने एक साल दिल्ली में रहकर और तीन साल घर पर रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. उनके दादा रामसिंह नेहरा भारतीय सेना में सूबेदार रहे हैं, जबकि पिता कृपाल सिंह नेहरा वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक बने.

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Success Story, Telangana, Rajasthan News, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com