विज्ञापन

हिंद महासागर हमारा साझा घर, कई क्षेत्रों में मिलकर बढ़ रहे आगे... सेशेल्‍स से बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्‍स को अहम साझेदार बताते हुए कहा कि ये संबंध आने वाले दिनों में और गहरे होंगे, इसके लिए कई एमओयू साइन किये गए हैं.

हिंद महासागर हमारा साझा घर, कई क्षेत्रों में मिलकर बढ़ रहे आगे... सेशेल्‍स से बोले PM मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्द महासागर को भारत और सेशेल्स के संबंधों का साझा घर बताया
  • भारत और सेशेल्स के बीच डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए
  • पीएम मोदी ने सेशेल्स की आजादी के पचास वर्ष और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न
नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिन्द महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल्स के संबंधों को सींचा है. यह हमारा साझा घर है. इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर आगे बढ़ाया है. हमारा विश्वास है कि डिजिटन टेक्‍नोलॉजी दोनों देशों के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है. बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों सेशेल्‍स के दौरे पर हैं, जहां उन्‍हें सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा गया है. 

ऐतिहासिक समय पर यात्र

सेशल्‍स से भारत के संबंधों को और आगे बढ़ाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में भारत के सफल अनुभव को सेशेल्स के साथ साझा करेंगे. और मुझे प्रसन्नता है कि आज यूपीआई को सेशेल्स में लागू करने के लिए एमओयू किया जा रहा है. मैं सेशेल्स की यात्रा ऐसे ऐतिहासिक समय पर कर रहा हूं, जब यह देश अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है और हम भारत तथा सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न मना रहे हैं. इन पांच दशकों में हमने दोस्ती को भरोसे में, भरोसे को सहयोग में और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है.' 

PM मोदी ने कहा कि मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है-भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े, जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें.

कोविड में भारत ने सेशेल्‍स को भिजवाई थी वैक्‍सीन

पीएम मोदी ने बताया, 'स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है. कोविड के मुश्किल समय में वैक्‍सीन की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया. आज जन औषधि पर किए गए MoU से सेशेल्स के लोगों को समानता और अफॉर्डेबल मेडिसिन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.'

ये भी पढ़ें :- PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Indian Ocean, Seychelles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com