केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गैंग को गिरफ्तार किया है. 20 से 34 साल की उम्र के सात ड्रग तस्करों के पास से पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये की कीमत रखने वाला 308 ग्राम घातक सिंथेटिक ड्रग 'MDMA' बरामद किया गया है. सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स ने एक सूचना के आधार पर हाई-स्पीड चेकिंग ऑपरेशन चलाया और दो महिलाओं सहित सात हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. महिलाओं ने पुलिस से बचने के लिए ड्रग्स जहां छिपा रखा था, उसे देख जांच एजेंसियों के होश उड़ गए.
प्राइवेट पार्ट में छिपाई ड्रग्स
पुलिस ने बताया कि महिलाओं में से एक ने 2 ग्राम सिंथेटिक ड्रग को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था. यह कार्रवाई त्रिशूर के वनियामपारा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान शुरू हुई, जहां अधिकारियों ने पलक्कड़ के मुथालामाडा में एक रिसॉर्ट से त्रिशूर जा रही स्विफ्ट कार को रोका. कार से गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और श्रीलक्ष्मी (20) के तौर पर हुई; ये सभी गुरुवायुर-पावरट्टी इलाके के रहने वाले हैं.
कैसे पकड़ी गई ड्रग्स
तलाशी के दौरान, पुलिस को महिलाओं में से एक के प्राइवेट पार्ट में छिपाया गया दो ग्राम MDMA मिला. इसके बाद जांच करने वालों ने मामले की जांच तेज कर दी. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर, अधिकारियों ने शिफास के घर की तलाशी ली और 18 ग्राम और MDMA बरामद किया. इसके बाद आगे की जांच में पुलिस चावक्कड़ के पंचारामुक्कू में एल्युमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप तक पहुंची.
ये भी पढ़ें :- MP में ड्रग्स पर एक्शन तेज, 10 दिन में 2 करोड़ की बरामदगी; फिर भी नहीं रुक रही सप्लाई
308 ग्राम MDMA जब्त
पुलिस ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप से 288 ग्राम और MDMA मिला, जहां नशीले पदार्थों को एक ही कवर के अंदर रखे तीन पैकेटों में छिपाकर रखा गया था. जांच के दौरान, पुलिस ने शब्बीर (34), अनशाद (31) और टी.टी. सुमेष (25) को भी गिरफ्तार किया, जिन पर ड्रग नेटवर्क का हिस्सा होने का शक है. पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन से मिले सबूतों की मदद से बाकी आरोपियों का पता लगाने और ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद करने में मदद मिली. इस ऑपरेशन में कुल 308 ग्राम MDMA जब्त किया गया, जो हाल के महीनों में त्रिशूर जिले में ड्रग्स की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है, आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें :- असम: 14.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, सात लोग गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं