विज्ञापन

फिर से लोहागढ़ किले पहुंचे सिया और चेतन, इस बार पुलिस के साथ; हुआ एक और बड़ा खुलासा

Ketan Murder Scene Recreated: पुणे पुलिस केतन मर्डर केस में लगातार जांच में जुटी है. रविवार को सिया और चेतन के सामने लोहागढ़ फोर्ट पर सीन रीक्रिएट किया गया. वहीं इस मामले में एक और खुलासा हुआ है.

फिर से लोहागढ़ किले पहुंचे सिया और चेतन, इस बार पुलिस के साथ; हुआ एक और बड़ा खुलासा
केतन मर्डर का सीन रीक्रिएट
  • पुणे पुलिस ने सिया और चेतन के सामने किया केतन मर्डर का सीन रीक्रिएट लोहागढ़ फोर्ट में पुलिस ने किया पूरा सीन..
  • सिया और चेतन ने शादी को 3 साल तक टालने के लिए रची थी केतन की हत्या की साजिश. चेतन करियर के लिए 3 साल चाहता था.
  • पुणे पुलिस केतन मर्डर केस में लगातार जांच में जुटी है. केतन केस में अब तक मामले में कई अहम खुलासे हो चुके हैं.
पुणे:

पुणे के केतन मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे कई और खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच पुणे पुलिस ने लोहागढ़ फोर्ट पर सिया और चेतन के सामने केतन की हत्या का सीन रीक्रिएट किया है. पुलिस सुबह ही दोनों को लोहागढ़ फोर्ट लेकर पहुंच गई थी. यहां करीब ढाई घंटे तक पुलिस रही और सीन रीक्रिएट किया गया. पुलिस ने बताया कि चेतन और सिया ने लोहागढ़ फोर्ट पर लगातार सर्चिंग की थी और यही पर डेथ पॉइंट खोजे थे. उन्होंने यहां की पूरी जानकारी जुटाई थी. यानि यह एक पूरी तरह से सोची समझी प्लानिंग थी. जिसे दोनों ने मिलकर अंजाम दिया है. सिया और चेतन के मामले में एक और खुलास हुआ है. 
 


3 साल शादी टालना चाहती थी सिया 

केतन हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है.  सूत्रों के अनुसार पुणे पुलिस को पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी ने उससे शादी करने के लिए कम से कम तीन साल का समय मांगा था. क्योंकि फिलहाल सिया की उम्र 20 साल और चेतन की उम्र 22 साल है. ऐसे में शादी को तीन साल तक टालने की भी दोनों की प्लानिंग थी.

साजिश के तहत अगर केतन की हत्या हो जाती तो परिवार में मातम के चलते अगले कुछ साल तक सिया की शादी की शायद बात नहीं उठती. इन तीन सालों में चेतन अपने करियर में सेटल होना चाहता था. वहीं सिया को भी अगले तीन साल तक अपनी मर्जी से आजाद जिंदगी जीने का मौका मिल जाता. इसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया था. इसी मंसूबे के चलते दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया था. 

ये भी पढे़ेंःकत्ल का रिहर्सल, गूगल पर सर्च और... केतन को मारने के लिए सिया ने क्या-क्या किया

फरवरी से रची जा रही थी प्लानिंग 

आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने हत्या किन-किन तरीकों से की जा सकती है, इससे जुड़े कई वीडियो देखे थे. जांच में यह भी साफ हुआ है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने इसी साल फरवरी महीने से ही केतन की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया था. उन्होंने अलग-अलग तरीकों से केतन को मारने की प्लानिंग की थी. जिसमें जहर देकर मारना भी शामिल था. इसके अलावा पुलिस को शक न हो इसकी भी सर्चिंग ऑनलाइन की थी. इसके अलावा अगर पकड़े जाते हैं तो उसके बाद किस तरह से जवाब देना है. इसकी भी प्लानिंग की थी. यानि पूरी प्लानिंग दोनों ने की थी. 

पुलिस ने सिया-चेतन से की 12 घंटे पूछताछ 

सिया और चेतन से पुणे पुलिस ने 12 घंटे तक पूछताछ की है. जबकि सिया के भाई से भी पुलिस ने 10 घंटे तक पूछताछ की है. वहीं पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक और उसका मोबाइल भी जब्त किया है. मोबाइल से डेटा रिकवर किया जा रहा है. जबकि उसकी हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी जब्त किया है.

जबकि रविवार को पुलिस ने लोहागढ़ फोर्ट पर सीन भी रीक्रिएट किया है. पुणे पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है. माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच और आगे बढ़ेगी इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. बता दें कि केतन अग्रवाल की हत्या का मामला देशभर में चर्चा में बना हुआ है. 

ये भी पढ़ेंः केतन की हत्या में चेतन का नाम कैसे आया, सिया की एक गलती ने ही पीड़ित परिवार को किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal Case, Siya Agarwal Brother, Ketan Agarwal Case Update, Lohagarh Fort, Ketan Agarwal Pune Murder Case Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com