India Coronavirus Updates : भारत में गुरुवार यानी 10 जून, 2021 को एक दिन की अवधि में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 94,052 नए केस दर्ज हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 6,148 की मौत हुई है. बिहार ने अपने मौतों के आंकड़ों में संशोधन किया है, जिसके बाद मौतों की संख्या 6,000 के पार पहुंच गई है. कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है.
देश में कोविड के कुल एक्टिव केस 11,67,952 हैं और पिछले 24 घंटों में 1,51,367 लोग ठीक कोविड से रिकवर हुए हैं. देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.69% है. ऐसा लगातार तीसरा दिन है, जब भारत ने 5% के नीचे पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
24 घंटों में देश में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन की 33,79,261 डोज दी गई हैं. अब तक देश में वैक्सीन की 24,27,26,693 डोज दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में 20,04,690 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की 25,06,41,440 मुफ्त डोज दी गई है.
बता दें कि बिहार में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में कोरोना से कुल मौतों के आंकड़ों में बड़ा संशोधन किया जिससे इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9429 हो गई, जो मंगलवार को 5458 थी. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus) से बुधवार तक मरने वालों की 5478 की संख्या के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3951 अन्य लोगों की मौत के आंकड़े जोड़े गए हैं.
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 6,148 लोगों की मौत हुई उनमें से बिहार के 3,971 , महाराष्ट्र के 661, तमिलनाडु के 405, कर्नाटक के 192 और केरल के 156 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,59,676 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,01,833, कर्नाटक के 32,291, तमिलनाडु के 28,170, दिल्ली के 24,704, उत्तर प्रदेश के 21,516, पश्चिम बंगाल के 16,555 , पंजाब के 15,293 और छत्तीसगढ़ के 13,271 लोग थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
(भाषा से इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं