भारत में अब कोरोनावायरस संक्रमण के 20 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से रिकवर कर चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है और इसी के साथ स्वस्थ होने की दर सुधर कर 67.62 प्रतिशत हो गयी. वहीं, मृत्यु दर घटकर 2.07 प्रतिशत रह गयी. मंत्रालय के अनुसार ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,32,835 ज्यादा है. मंत्रालय ने कहा कि अभी देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 5,95,501 है.
यह भी पढे़ं: भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 67.62% बढ़ी, मृत्युदर गिरकर हुई 2.07% : सरकार
गुरुवार सुबह 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आने की जानकारी मिली थी. वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है. जबकि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सरकार के मुताबिक अभी देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,95,501 है. यह कुल मामलों के प्रतिशत के रूप में 30.31 प्रतिशत है. सरकार का कहना है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह 67.62 प्रतिशत की ऊंचाई तक पहुंच गया है. मंत्रालय ने कहा कि केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों द्वारा ''परीक्षण, पता करना व उपचार'' की रणनीति के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसके अलावा अस्पताल के बुनियादी ढांचे और परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाया गया. अस्पताल में भर्ती रोगियों का मानक दिशानिर्देशों के अनुसार उपचार पर जोर दिया गया. इससे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु पर नियंत्रण हो पाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं