पाकिस्तान ने भारत के साथ ऐलान-ए-जंग का आगाज कर तो दिया, लेकिन इसे अंजाम तक पहुंचे से पहले ही शाहबाज शरीफ के पसीने छूटने लगे. एयरबेस से लेकर AWACS एयर डिफेंस सिस्टम तक भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को इतनी चोटें दीं कि पाकिस्तान आर्मी की कमर टूट गई. भारत के साथ भिड़कर अब तक पाकिस्तान को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. हजारों करोड़ के हथियार और विमान बर्बाद हो गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ शुरू हुए तनाव के बाद पाकिस्तान को करीब 7 हजार 900 करोड़ रुपये का कारोबारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. आइए आपको बताते हैं भारत ने 4 दिनों में पाकिस्तान को क्या 4 बड़ी चोटें दी हैं.
11 एयरबेस तबाह
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की वायुसेना का लाचार होना लाजिमी था. भारत के जवाबी हमलों में इस हमले में नूर खान/चकलाला एयरबेस (रावलपिंडी), पीएएफ बेस रफीकी (शोरकोट), मुरीद एयरबेस (पंजाब), सुक्कुर एयरबेस (सिंध), सियालकोट एयरबेस (पूर्वी पंजाब), पसरूर एयरस्ट्रिप (पंजाब), चुनियन (रडार/सहायता स्थापना), सरगोधा एयरबेस (मुशफ बेस), स्कार्दू एयरबेस (गिलगित-बाल्टिस्तान), भोलारी एयरबेस (कराची के पास) और जैकोबाबाद एयरबेस (सिंध-बलूचिस्तान) को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाक का AWACS ध्वस्त
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तानी पंजाब में उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानी AWACS से लैस प्लेन को भी जमींदोज कर दिया, जिसकी कीमत बताई जा रही है- 5,845 करोड़ रुपये. पाकिस्तान की सेना को यह बहुत बड़ी चोट है.
5 बड़े आतंकियों समेत 100 आतंकी ढेर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था. इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई. ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तान के टॉप-5 आतंकवादी हैं- आतंकी मुदस्सर खादियान, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद उर्फ अबू अक्शा और मोहम्मद हसन खान. भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के करीबियों के भी खात्मे की पुष्टि हुई.
आतंकियों के लॉन्चपैड बर्बाद
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकवाद की कमर लगभग टूट गई है. आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना ने चुन-चुनकर वार किये हैं. आतंकियों के लॉन्चपैड से लेकर हेडक्वार्टर तक भारतीय हमलों में ध्वस्त हो गए हैं. एलओसी के नजदीक बने आतंकियों के ठिकानों को फिर से खड़ा करने में काफी समय और पैसा लगेगा.
सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आपरेशन के दौरान पाकिस्तान को सामरिक रूप से पहुंचाए गए नुकसान की जानकारी साझा की. कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने बहुत नुकसान पहुंचाया चाहे उसकी थल सेना के जमीनी साजो-समान या संपदा फिर उसकी वायुसेना की सामरिक संपत्ति. भारत की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान के मुख्य रूप से कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर, रडार साइटों और हथियार-भंडारण क्षेत्रों पर प्रहार तक केंद्रित था. कुरैशी ने कहा कि वायुसेना ने इस हमले में पाकिस्तान के पसरूर और सियालकोट एयरबेस के रडार सिस्टम और हवाई रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया. पाकिस्तान के कितने सैनिक मारे गए हैं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं