अग्निपथ योजना इस वक़्त सरकार के गले की फांस बनी हुई है. देश के ज्यादातर राज्यों में सरकार की इस योजना का जमकर विरोध हो रहा है. लेकिन सरकार फिलहाल तो पीछे हटने को राज़ी नहीं दिख रही है. ऐसे में उन युवाओं को अपना भविष्य खतरें में नज़र आ रहा है जो सेना की भर्ती के लिए जी तोड़-मेहनत कर रहे थे. पटना के नौबतपुर में एनडीटीवी ने उन युवाओं से बात की जो भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं. तैयारी करने वाले एक युवा ने कहा कि ये नियम सरकार को हर हाल में वापस लेना पड़ेगा. इसके पीछे वजह ये है कि चार साल बाद 75 फीसदी युवा कहां जाएंगे. युवाओं का सवाल है कि असम राफइल्स में आखिरकार कितने लोगों की बहाली होगी और जो नया अभ्यर्थी रहेगा वो कहां जाएगा?
बीजेपी ऑफिस में गार्ड की नौकरी वाले ऑफर पर युवाओं ने नाराजगी जाहिर की. युवाओं ने कहा कि आर्मी में जाने वाले जवान क्या बीजेपी ऑफिस की निगरानी करेंगे? सेना की वर्दी पहनने का सपना संजोने वाले युवाओं ने कहा कि सरकार इस योजना को हम पर बिना सोचे समझे थोप रही है जो कि तानाशाही सरकार का रवैया है. जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है. चार साल की सर्विस के बाद अग्निवीर को निष्कासित वीर कहकर उनका मज़ाक बनाया जाएगा. सेना की भर्ती का फिजिकल और टेस्ट पास करने वाले एक अभ्यर्थी सरकारी रवैये से बेहद खफा है. युवा ने कहा कि जिनका प्रोसेस आगे बढ़ चुका था, उनसे पूछिए कितना मुश्किल होता है टेस्ट, फिजिकल और मेडिकल पास करना.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: Weather Report: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
युवाओं को कहना है कि सेना में हम गरीब ही जाएंगे, नेताओं के बच्चे सेना में नहीं जाएंगे. क्या हम इतनी जी-तोड़ मेहनत सिर्फ चार साल के लिए कर रहे हैं. हमें अपना जुनून सिर्फ चार साल के लिए नहीं दिखाना है, सेना हमारे लिए कोई टूर नहीं है, ये नौकरी हमारे लिए जज्बा है, जिसे हम ताउम्र जीना चाहते हैं. मगर सरकार ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. पुरानी भर्तियों को कैंसिल करना युवाओं के साथ एक तरह का धोखा है. जिन युवाओं को सेना का ज्वाइनिंग लेटर आना था अब उनका सेना से मोहभंग हो रहा है. साथ ही युवाओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोशित होने की वजह भी बताई. युवाओं का कहना है कि देशभर में हुए हिंसक विरोध के लिए सिर्फ सरकार की जवाबदेही है.
VIDEO: 'अग्निपथ' के विरोध में आज भारत बंद, बिहार-यूपी सहित देश के कई राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं