पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को याद करके एक किस्सा सुनाया है कि कैसे होम क्राउड का घरेलू टीमों को फायदा होता है. अफरीदी ने यह बयान टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के संदर्भ में दिया है. 2011 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली थी. अफरीदी ने एक ऐसी कहानी सुनाई जो इससे पहले किसी ने नहीं बताई थी. पूर्व ऑलराउंडर ने बताया कि कैसे घरेलू फैंस ने भारतीय टीम का इतना हौसला बढ़ाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भी कांपने रहे थे.
शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि उनकी टीम को अच्छी शुरुआत के बाद इस बात का भरोसा था कि वो भारत को हरा देंगे. लेकिन मोहाली की भीड़ ने पासा पलट दिया. अफरीदी ने कहा,"मुझे याद है 2011 में जब हम भारत से मोहाली में सेमीफाइनल खेल रहे थे. तो हमने बहुत अच्छी शुरुआत की. मोहम्मद हफीज और कामरान अकमल ने 90 रन बनाए. हमने कोई विकेट नहीं गंवाई थी और मैं बतौर कप्तान आराम से बैठा हुआ था कि हम जीत जाएंगे."
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा,"पहली विकेट गिरी और उसके बाद क्राउड ने जिस तरह से टीम को उठाया, टीम जिस तरह लड़ती हुई नजर आई, हमारे बल्लेबाज जाते हुए कांप रहे थे. शोर की वजह से." "एक लीडर और कैप्टन के तौर पर, मैं हफीज को आउट होते हुए देख रहा था. और फिर हमारे प्लेयर्स हर बॉल पर स्ट्रगल कर रहे थे. क्योंकि उनके पीछे बहुत शोर था. हम बहुत ज़्यादा प्रेशर में थे."
🚨🚨Big Statement from Shahid Afridi on Pak players shaking at 2011 WC SF.
— Rajiv (@Rajiv1841) March 9, 2026
"Mohali's crowd lifted Indian Team in 2011 WC semi-final & legs of pakistani players were shaking while going to bat, there was just too much noise which put us under pressure."😭pic.twitter.com/BLnNcbhoNv
पाकिस्तानी दिग्गज ने की टीम इंडिया की तारीफ
कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत को मिली 96 रनों से जीत की तारीफ की है. पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान और महान बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद ने कहा कि वे चैंपियन बनने के हकदार थे. मियांदाद ने कहा, "उनकी टीम (भारत) अब एक मज़बूत प्रोसेस-ड्रिवन क्रिकेट स्ट्रक्चर का फ़ायदा उठा रही है."
उन्होंने कहा, "अगर आप देखें कि वे अब कितना टैलेंट बना रहे हैं, तो यह उनके मज़बूत स्ट्रक्चर की वजह से है. उनके पास बैट्समैन, स्पिनर या तेज़ गेंदबाज़ों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी रिज़ल्ट पर ध्यान देते हैं और उन्हें गेम की जानकारी है."
इस पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा कि जब किसी टीम के ड्रेसिंग रूम में जीतने का कल्चर और सोच बन जाती है, तो इससे हमेशा टाइटल जीतते हैं, यही वजह है कि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी. उन्होंने कहा,"हमारे ड्रेसिंग रूम में एक बार ऐसा माहौल था और हम अक्सर जीते."
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने कभी युवराज सिंह को ड्रॉप करने के लिए नहीं कहा -पूर्व चयनकर्ता का खुलासा
यह भी पढ़ें: BCCI Awards: शुभमन गिल को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं