विज्ञापन

'भारत की तैयारियां अन्य देशों से मजबूत', PM मोदी बोले- LPG किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे लोगों से संपर्क बनाए रखें, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें और सोशल मीडिया पर विपक्षी प्रचार का तुरंत जवाब दें. उन्होंने कहा मौजूदा स्थिति वैश्विक है और भारत अपने पड़ोसियों से बेहतर तैयार है.

'भारत की तैयारियां अन्य देशों से मजबूत', PM मोदी बोले- LPG किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें
  • प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और गलतफहमी रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.
  • उन्होंने मंत्रियों को वास्तविक स्थिति समझाने और जमीन पर स्थितियों की निरंतर निगरानी करने को कहा है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तैयारियां मजबूत हैं और देश अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

LPG को लेकर मचे हाहाकार के मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. सूत्रों की मानें तो बैठक में PM ने कहा कि यह समय जनता से अधिकतम संपर्क बनाए रखने का है, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या अफवाह फैलने न पाए.

जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को वास्तविक स्थिति समझाएं, उनकी चिंताएं सुनें और जमीन पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी करें.

'भारत की तैयारियां मजबूत हैं'

पीएम मोदी ने आश्वस्त किया कि भारत की तैयारियां बेहद मजबूत हैं और देश अपने पड़ोसियों सहित कई अन्य राष्ट्रों से बेहतर स्थिति में है. सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और सभी एजेंसियां सक्रिय हैं.

'यह केवल भारत की नहीं, वैश्विक चुनौती है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है, इसलिए भारत की प्रतिक्रिया भी वैश्विक परिप्रेक्ष्य को समझकर होनी चाहिए.

अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग मौजूदा परिस्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर खास निगरानी रखी जाए. ऐसे किसी भी प्रयास को तुरंत रोकने और सत्य जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

सोशल मीडिया पर आक्रामक जवाब देने की हिदायत

PM ने मंत्रियों से कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष या अन्य स्रोतों से फैलाए जा रहे दावों का तथ्य आधारित और आक्रामक तरीके से जवाब दिया जाए, ताकि गलत सूचनाएं माहौल न बिगाड़ सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com