बनारस में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध कर रहे युवाओं ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. इसका असर वाराणसी के बस स्टैंड पर देखने को मिल रहा है. यहां पर परिचालन होने वाली सभी बसें बंद कर दी गई हैं. लिहाजा यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. दूर-दूर से आए यात्री अपने गंतव्य को जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोडवेज बस स्टैंड की ही शरण लेनी पड़ रहा है और इंतजार में हैं कि बस अगर चलें तो वे अपने सफर को आगे बढ़ा सकें.
बनारस बस स्टैंड से जो बसें कल गई थीं और आज लौटना था वह जहां थी उन्हें आज वहीं रोक दिया गया है, यानी पूरे तरीके से उत्तर प्रदेश में बसों के संचालन पर फिलहाल रोक लगी है, क्योंकि आंदोलन कर रहे लड़कों का सबसे ज्यादा गुस्सा बसों पर उतरा था. भारत बंद वाराणसी के कैंट स्टेशन पर भारत बंद के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है और आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि सेना में भर्ती के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसका देशभर में युवक विरोध कर रहे हैं और सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं. देश भर में इस योजना के विरोध के बीच अब कई संगठनों ने आज (20 जून) को भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद के ऐलान के बाद राज्यों में पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना शुरू कर दिया है. रेलवे को नुकसान से बचाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने भी कमर कस ली है.
ये VIDEO भी देखें- कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल, माकन बोले- 'अग्निपथ' योजना के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं