Weather Forecast : देशभर में मौसम करवट बदलता दिखाई दे रहा है. हाल ही में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत दी है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में सोमवार, 20 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी. फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी महाराष्ट्र के उत्तरपूर्वी हिस्सों में नहीं पहुंचा है. लेकिन मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस हफ्ते तक मानसून उत्तरपूर्वी हिस्सों में भी दस्तक देगा.
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश को लेकर शनिवार से चार दिन के लिए मौसम का ‘येलो अलर्ट' भी जारी किया था. दिल्ली में मंगलवार के दिन भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है. मुंबई, गोवा, कोंकण , तमिलनाडु, कर्नाटक,असम, मेघालय, सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यूपी (UP) में आज को भी पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. 21 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि गंगाई बंगाल और झारखंड के शेष हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं हैं.उन्होंने कहा कि मॉनसून के पहुंचने के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सोमवार तथा मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से आज चौथे राउंड की पूछताछ करेगी ED, राष्ट्रपति से शिकायत करेगी कांग्रेस
मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. कोलकाता में अगले कुछ दिनों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है. शहर के आसमान में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और एक-दो बार हल्की बारिश हुई. इस बार गर्भी ने जमकर कहर बरपाया है. आलम ये हुआ कि दिल्ली में तो पारा 49 के पार भी पहुंच गया. लेकिन हाल ही में बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.
VIDEO: गुजरात चुनाव: अभी से तैयारियों में जुटी पार्टियां, हर महीने रैली करेंगे PM, केजरीवाल भी दिखाएंगे दम | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं