Army Agniveer Vacancy 2026: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. जो भी लोग इंडियन आर्मी का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, वो आवेदन कर दें. 13 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 1, अप्रैल 2026 तक चलेगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्निकल से लेकर क्लर्क पदों को भरा जाना है. ये मौका हाथ से जाना न दें. इस बार अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा (Army Agniveer Age Limit) में एक साल की छूट भी दी गई है. यानी अब अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर होगी भर्ती
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी),
- टेक्निकल,
- क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल,
- ट्रेडसमैन,
- सैनिक फार्मा,
- सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक
कैसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा. यहां रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आवदेन का फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म को सही से भर दें. किसी भी तरह की गलत जानकारी के कारण फॉर्म को रद्द किया जा सकता है.
कब है परीक्षा (Army Agniveer Exam date)
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में होती है. जिसमें से पहला चरण लिखित परीक्षा है. जो कि देश के कई हिस्सों में 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगा. जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास करेंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
किस पद के लिए क्या है आयु सीमा
- अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन के लिए आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष है.
- सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet) के लिए आयु 17.5 से 23 वर्ष है.
- सैनिक फार्मा पद के लिए आयु 19 से 25 वर्ष है.
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे, उन्हें आर्मी में 4 साल की सेवा देगी होगी. 4 साल बाद के 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा. जबकि बचे 25% को स्थायी नियुक्ति मिलेगी. बता दी जाए सैलरी को तो पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन बोगा. जो कि चौथे वर्ष 40,000 रुपये होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं