विज्ञापन

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका: NCC कैडेट्स के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के मिल सकती है Entry

Indian Army Recruitment 2026 : भारतीय सेना में NCC कैडेट्स के लिए SSC स्पेशल एंट्री के तहत भर्ती निकली है. ग्रेजुएट युवा 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका: NCC कैडेट्स के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के मिल सकती है Entry
Indian Army Recruitment 2026 : ग्रेजुएट युवा 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Indian Army SSC NCC Special Entry 124th Course: भारतीय सेना ने SSC NCC Special Entry (124वें कोर्स) के लिए आवेदन मांगे हैं. यह कोर्स अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप ग्रेजुएट हैं और आपके पास NCC का सर्टिफिकेट है, तो आप भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

Indian Army Recruitment 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई? 

पढ़ाई और NCC

उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही, NCC 'C' सर्टिफिकेट परीक्षा में कम से कम 'B' ग्रेड होना अनिवार्य है.

उम्र की सीमा

आपकी उम्र 1 जुलाई 2026 को 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

मैरिटल स्टेटस

केवल Unmarried पुरुष और महिलाएं ही इस पोस्ट के लिए पात्र हैं.

राष्ट्रीयता

भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ नेपाल के नागरिक और कुछ खास देशों से आकर भारत में बसे भारतीय मूल के लोग भी अप्लाई कर सकते हैं.

Indian Army Recruitment 2026 : कितनी हैं वैकेंसी?

इस बार सेना ने कुल 76 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं:

NCC पुरुष

कुल 70 सीटें (63 जनरल कैटेगरी और 7 युद्ध में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए).

NCC महिला

कुल 6 सीटें (5 जनरल कैटेगरी और 1 युद्ध में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए).

ट्रेनिंग और पढ़ाई

जो लोग चुन लिए जाएंगे, उन्हें चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मद्रास यूनिवर्सिटी की ओर से आपको 'डिफेंस मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक स्टडीज' में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी मिलेगा. खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान आप शादी नहीं कर सकते.

फिजिकल टेस्ट

सेना में ऑफिसर बनने के लिए शरीर का मजबूत होना बहुत जरूरी है. इसके लिए कुछ फिजिकल मानक तय हैं:

पुरुषों के लिए

2.4 किमी की दौड़ 10 मिनट 30 सेकंड में, 30 पुश-अप्स, 40 पुल-अप्स और स्विमिंग.

महिलाओं के लिए

2.4 किमी की दौड़ 13 मिनट में, 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और बेसिक स्विमिंग की जानकारी.

Indian Army Recruitment 2026 : जरूरी बात

खर्च और बॉन्ड

आपकी ट्रेनिंग का पूरा खर्च सरकार उठाती है. लेकिन अगर आप ट्रेनिंग के बीच में अपनी मर्जी से नाम वापस लेते हैं, तो आपको ट्रेनिंग का खर्च (लगभग 20,482 रुपये प्रति हफ्ता) वापस करना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com