भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 in India update) के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने एक बार फिर इस संक्रमण से निजात पाने की चिंताओं को बढ़ा दिया है. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो देश में 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है, वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 19 लाख 64 हजार 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे में ही 56 हजार 282 लोगों के संक्रमित होने का आंकड़ा सामने आया है. जबकि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 67.61 है. जबकि पॉजिटिविटी रेट 8.46 प्रतिशत है.
यह भी पढ़ें- बिहार में कोरोना केसों की संख्या में आई तेजी, 24 घंटे में सामने आए 2701 मामले
5 अगस्त को सर्वाधिक सैंपल टेस्ट किए गए जिनकी संख्या 6 लाख 64 हजार 949 रही. अभी तक देश में 2 करोड़ 21 लाख 49 हजार 351 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
देश में कोरोनावायरस के मामलों में महाराष्ट्र अभी भी पहले स्थान पर है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 4,68,265 पर पहुंच गए, वहीं संक्रमण से 334 लोगों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 334 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 16,476 पर पहुंच गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं