India Coronavirus Updates: देश में एक दिन में सामने आने वाले कोरोनावायरस के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देश में पहली बार एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या 60,000 के ऊपर पहुंच गई है. 7 अगस्त, 2020 यानी शुक्रवार की सुबह को देश में एक दिन में 62,538 केस सामने आए हैं. वहीं 24 घंटों में 886 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के कुल मरीजों की संख्या 20,27,074 हो चुकी है. इस बीमारी से अबतक देश में कुल 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है.
अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में अबतक इस बीमारी से 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 67.98% चल रहा है. वहीं पॉजिटिविटी रेट 10.88% है. यानी कि जितने भी सैंपलों की जांच हो रही है, उसमें से 10.88 फीसदी पॉजिटिव निकल रहे हैं. 6 अगस्त को कुल 5,74,783 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है. वहीं, देश में महामारी फैलने के बाद से अबतक 2,27,24,134 सैंपलों की जांच हो चुकी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि देश में प्रति लाख बढ़ने वाले केसों के बीच की अवधि लगातार घटती जा रही है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो देखते हैं कि एक लाख से बढ़कर पांच लाख केस होने में 39 दिन लगे थे. पांच लाख से बढ़कर 10 लाख केस होने में 20 दिन लगे थे. 10 लाख से बढ़कर 15 लाख होने में देश को 12 दिन लगे थे. वहीं अब 15 लाख से बढ़कर 20 लाख तक केस पहुंचने में महज 9 दिन लगे हैं. यानी कि देश में कोरोनावायरस के पांच लाख नए मामले महज नौ दिन में सामने आए हैं.
| भारत में कोरोनावायरस, यानी COVID-19 के पहले 1,00,000 पुष्ट मामले सामने आने में 110 दिन का वक्त लगा था, लेकिन अब एक लाख केस सामने आने में सिर्फ दो दिन लग रहे हैं... भारत को 20 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 190 दिन लगे हैं... | ||
| तिथि | कुल मामले | समय लगा |
|---|---|---|
| 19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
| 3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
| 13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
| 21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
| 27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
| 2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
| 7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
| 11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
| 14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
| 17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
| 20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
| 23 जुलाई | 12,38,635 | 3 दिन |
| 25 जुलाई | 13,36,861 | 2 दिन |
| 27 जुलाई | 14,35,453 | 2 दिन |
| 29 जुलाई | 15,31,669 | 2 दिन |
| 31 जुलाई | 16,38,870 | 2 दिन |
| 2 अगस्त | 17,50,723 | 2 दिन |
| 3 अगस्त | 18,03,695 | 1 दिन |
| 5 अगस्त | 19,08,254 | 2 दिन |
| 7 अगस्त | 20,27,074 | 2 दिन |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं