विज्ञापन

अगर DMK या AIADMK ने की सरकार बनाने की कोशिश तो TVK के सभी 108 विधायक दे देंगे इस्तीफ़ा - सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती हैं तो टीवीके अपने सभी 108 विधायकों से इस्तीफा दिलाने जैसे कड़े कदम पर विचार कर सकती है.

अगर DMK या AIADMK ने की सरकार बनाने की कोशिश तो TVK के सभी 108 विधायक दे देंगे इस्तीफ़ा - सूत्र
  • तमिलनाडु में DMK या AIADMK के सरकार बनाने पर TVK के सभी 108 विधायक इस्‍तीफा दे सकते हैं.
  • TVK के जरूरी विधायक नहीं जुटाने के बाद DMK ने एमके स्टालिन को आपातकालीन फैसले लेने का अधिकार दिया है.
  • कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का एलान किया है जबकि पार्टी ने वामदलों से समर्थन के लिए संपर्क किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु की राजनीति में बहुमत के पेच के बीच सियासी तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK अपने सभी 108 विधायकों से इस्तीफा दिलाने जैसे कड़े कदम पर विचार कर सकती है. इससे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में जुटी TVK ने विपक्षी दलों के कदमों पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति और ज्यादा दिलचस्प हो सकती है. 

TVK सूत्रों के मुताबिक, अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने का दावा करती हैं तो TVK के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे. TVK का यह फैसला DMK द्वारा एमके स्टालिन को TVK के बहुमत नहीं होने के कारण आपातकालीन फैसले लेने का अधिकार देने के बाद आया है. 

ये भी पढ़ें: AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से किया इनकार, विधायकों से दो और दिनों तक शांत रहने को कहा

DMK और AIADMK के साथ आने का शक

तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का एलान किया है. हालांकि अन्‍य पार्टियों से TVK को कोई अच्‍छी खबर नहीं मिली है. TVK की ओर से वामदलों से समर्थन के लिए संपर्क किया गया है, जिन्‍होंने इस मुद्दे पर कल फैसला करने की घोषणा की है. 

उधर, TVK के समर्थन नहीं जुटा पाने के बाद डीएमके बेहद एक्टिव नजर आ रही है, वहीं पर AIADMK में भी हलचल तेज हो गई है. ऐसे में TVK को शक है कि DMK और AIADMK उनकी पार्टी को सरकार बनाने से रोकने के लिए मिलकर काम करने में जुटी हैं. 

तमिलनाडु की राजनीति में यदि DMK और AIADMK साथ आती हैं तो यह दो धुर विरोधियों का मिलन होगा. प्रदेश में अब तक सालों से दोनों ही पार्टियों के बीच मुख्‍य मुकाबला होता रहा है, ऐसे में यह दोनों ही दलों के समर्थकों के लिए किसी आश्‍चर्य से कम नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: विजय की शपथ पर फंसा पेंच तो और एक्टिव हुई DMK , कहा - हम एक स्थिर सरकार चाहते हैं, इसलिए...

AIADMK और DMK के फैसलों से लग रही अटकलें 

AIADMK ने अपने विधायकों से दो दिन और इंतजार करने और शांत रहने के लिए कहा है तो DMK ने अपने विधायकों को चेन्‍नई से बाहर नहीं जाने के लिए कहा है. ऐसे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. 

चुनाव में TVK ने 108 सीटें, DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस को 5 और पीएमके को 4 सीटें मिली हैं. साथ ही आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट प्राप्त हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com