विज्ञापन

AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से किया इनकार, विधायकों से दो और दिनों तक शांत रहने को कहा

तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित हुए तीन हो चुके हैं. हालांकि नई सरकार किस पार्टी की होगी, इसे लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो सका है. अब AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से इनकार किया है.

AIADMK ने TVK के साथ किसी भी तरह की सहमति से किया इनकार, विधायकों से दो और दिनों तक शांत रहने को कहा
  • तमिलनाडु में TVK के बहुमत के लिए जरूरी विधायक नहीं जुटा पाने से अन्‍य पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है.
  • AIADMK ने कहा कि वह TVK के साथ किसी भी गठजोड़ के पक्ष में नहीं है. पार्टी ने विधायकों को संयम रखने को कहा.
  • पार्टी महासचिव ने कहा कि AIADMK पार्टी के रूप में आगे बढ़ेगी और टीवीके को समर्थन नहीं देगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु में टीवीके के बहुमत के लिए जरूरी विधायक नहीं जुटा पाने के बीच अन्‍य पार्टियों में हलचल तेज हो गई है. जहां डीएमके बेहद एक्टिव नजर आ रही है, वहीं पर AIADMK में भी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को हुई पार्टी विधायकों की बैठक में 45 से अधिक विधायक शामिल हुए, जिसमें AIADMK ने साफ किया कि वह टीवीके के साथ किसी भी तरह के गठजोड़ के पक्ष में नहीं है. पार्टी ने विधायकों को अगले कुछ दिनों तक संयम बनाए रखने की सलाह दी और कांग्रेस द्वारा टीवीके को दिए समर्थन पर भी सवाल उठाए.

AIADMK के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी महासचिव एडप्पाडी के पलानीसामी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम चाहे जो भी हो, AIADMK एक पार्टी के रूप में आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही बैठक में TVK को समर्थन देने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. पार्टी का मानना है क‍ि  फिलहाल खरीद-फरोख्त का कोई सवाल ही नहीं उठता है. TVK और AIADMK के बीच कोई संबंध नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की TVK CPI और CPM से भी मांगेगी समर्थन

कांग्रेस नेताओं में मंत्री बनने की महत्‍वाकांक्षा: AIADMK

AIADMK का मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी अब तक राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ पाई है, लेकिन आज उन्हें एक अवसर मिला है. कांग्रेस नेताओं में मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है. पार्टी महासचिव एडप्पाडी के पलानीसामी कांग्रेस पार्टी के घटनाक्रम से अवगत हैं. 

AIADMK ने अपने विधायकों से दो दिन और इंतजार करने और शांत रहने का आग्रह किया है. साथ ही कहा कि किसी भी मामले पर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है. विधायकों के बारे में कहा जा रहा है कि वे चार दिन और रिसॉर्ट में रुकेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'कैसे दे दी विजय को सीएम वाली सुरक्षा...', तमिलनाडु के गवर्नर ने डीजीपी से पूछा

TVK ने 108 तो AIADMK ने 47 सीटों पर दर्ज की जीत 

तमिलनाडु में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. चुनाव टीवीके सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनकर के उभरी है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी सांसदों का इंतजाम नहीं कर सकी है. चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें और डीएमके ने 59 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं एआईएडीएमके को 47, कांग्रेस को 5 और पीएमके को 4 सीटें मिली हैं. साथ ही आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके को दो-दो सीटें मिली हैं. वहीं भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट प्राप्त हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com