विज्ञापन

विजय की शपथ पर फंसा पेंच तो और एक्टिव हुई DMK , कहा - हम एक स्थिर सरकार चाहते हैं, इसलिए...

डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. डीएमके ने आपातकालीन निर्णय लेने के लिए एमके स्टालिन को अधिकृत किया है.

विजय की शपथ पर फंसा पेंच तो और एक्टिव हुई DMK , कहा - हम एक स्थिर सरकार चाहते हैं, इसलिए...
  • तमिलनाडु चुनाव में TVK ने सबसे अधिक सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी संख्‍या नहीं जुट सकी है.
  • डीएमके ने एमके स्टालिन को आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार दिया और विधायकों को चेन्नई में रहने को कहा है.
  • डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने डीएमके को नकार दिया और टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है. हालांकि अभी तक विजय बहुमत के लिए जरूरी विधायक नहीं जुटा सके हैं. ऐसे में अब डीएमके एक्टिव हो गई है. डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. डीएमके ने आपातकालीन निर्णय लेने के लिए एमके स्टालिन को अधिकृत किया है. साथ ही डीएमके विधायकों को चेन्नई में ही रहने के लिए कहा गया है. 

डीएमके ने टीवीके को बहुमत नहीं मिलने को जटिल संकट बताया है. साथ ही पार्टी ने आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार एमके स्‍टालिन को दिया गया है. पार्टी की ओर से अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को चेन्‍नई में ही रहने के लिए कहा गया है. डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. हम सांप्रदायिक ताकतों को कोई अवसर नहीं देना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की TVK CPI और CPM से भी मांगेगी समर्थन

राज्‍यपाल ने अभी तक किसी दल को नहीं दिया न्‍योता

टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात जरूर की है, लेकिन वे उन्हें बहुमत के आंकड़े को लेकर संतुष्ट नहीं कर पाए हैं. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को गुरुवार को समझाया कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है.  यही कारण है क‍ि राज्‍यपाल ने अभी तक किसी भी दल को सरकार बनाने का न्‍योता नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'कैसे दे दी विजय को सीएम वाली सुरक्षा...', तमिलनाडु के गवर्नर ने डीजीपी से पूछा

डीएमके के पास 59 तो एआईएडीएमके के पास 47 सीटें 

तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में टीवीके ने 108 सीट जीती हैं और डीएमके ने 59 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि अभी तक टीवीके सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का आंकड़ा नहीं जुटा सकी है. हालांकि कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों के साथ विजय की पार्टी को समर्थन दिया है, लेकिन यह नाकाफी है. पार्टी को कुछ और विधायकों की जरूरत होगी. तमिलनाडु चुनाव में एआईएडीएमके को 47 और पीएमके को चार सीटें मिली हैं. साथ ही आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके को दो-दो सीटें मिली हैं. वहीं भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट प्राप्त हुई. 

लेखक के बारे में
img
जे. सैम डेनियल स्टालिन
Chennai Bureau Chief
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Elections, TVK Majority Crisis, DMK Strategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com