विज्ञापन

जब एक वोट से गिरी थी सरकार और बाद में साथ आई डीएमके, क्या इस बार भी एनडीए का हिस्सा होगी?

डीएमके के मोदी सरकार के इस बिल को समर्थन करने के फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे. इसके असर अब केंद्र और तमिलनाडु की राजनीति में भी देखने को मिलेंगे.

जब एक वोट से गिरी थी सरकार और बाद में साथ आई डीएमके, क्या इस बार भी एनडीए का हिस्सा होगी?
नरेंद्र मोदी और एमके स्टालिन
AI Image
  • डीएमके ने परिसीमन विधेयक को समर्थन देने का निर्णय लिया है
  • डीएमके ने कहा कि उसने विधेयक पर विचार करने के बाद ही समर्थन का फैसला किया है
  • डीएमके के एनडीए में वापसी की संभावना बढ़ गई है, जिससे केंद्र और तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव हो सकते हैं
नई दिल्ली:

परिसीमन विधेयक को लेकर इन दिनों देश की राजनीति गरमाई हुई है. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के ऐलान के बाद पारा हाई है. अब इस बात की चर्चा भी तेज है कि संसद में बिल के पक्ष में वोट करने के बाद डीएमके एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो जाएगी. 1998 में वाजपेयी सरकार के एक वोट से गिरने के बाद 1999 में डीएमके एनडीए के साथ आई और 2004 तक हिस्सा रही थी. कांग्रेस के टीवीके के साथ जाने के बाद से ही डीएमके नाराज है, ऐसे में वो एनडीए में शामिल होने का फैसला भी कर सकती है. 

डीएमके ने बताया क्यों किया परिसीमन बिल का समर्थन

डीएमके को परिसीमन बिल के पक्ष में लाने का काम रातों-रात नहीं हुआ. सरकार ने एक साल पहले ही बातचीत का दरवाजा खोल लिया था. सरकार ने कहा कि वो डीएमके की चिंता का समाधान करने को तैयार है, लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से स्टालिन ने न केवल फरवरी में विधानसभा में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराया, बल्कि 16 अप्रैल को इसे काला कानून बताते हुए केंद्र के बिल की कॉपी भी जला दी थी. अब बिल के समर्थन को लेकर डीएमके का कहना है कि हमने विधेयक पर विचार किया और इसके नफा-नुकसान को समझा. इसके बाद ही समर्थन का फैसला लिया है. डीएमके के पास 22 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विजय की पार्टी से कांग्रेस के गठबंधन के बाद नाराज हुई डीएमके

डीएमके परिसीमन बिल का समर्थन करने को तैयार हो गई, इसके पीछे तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थिति और विधानसभा चुनाव परिणाम सबसे बड़ा कारण हैं. डीएमके नई नवेली फिल्म अभिनेता जोसेफ विजय की पार्टी से विधानसभा चुनाव हार गई. वो इस हार के सदमे से उबर ही रही थी कि उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस ने उसे दगा दे दिया. कांग्रेस डीएमके का साथ छोड़कर विजय के साथ सरकार में शामिल हो गई. कांग्रेस के इस कदम ने डीएमके को नाराज कर दिया. उसने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक से रिश्ते तोड़ लिए. यही नहीं, डीएमके ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि लोकसभा में उसके बैठने की जगह कांग्रेस से दूर दे दी जाए. बीजेपी ने इस घटनाक्रम में अपने लिए मौका ढूंढ लिया.

हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने परिसीमन बिल में आमूलचूल परिवर्तन किया. इसमें डीएमके की दो प्रमुख मांगों को मान लिया गया, जिसके तहत तमिलनाडु समेत सभी राज्यों का लोकसभा में वर्तमान हिस्सा बनाए रखना और परिसीमन को अगले 25 साल यानी 2051 तक फ्रीज करना था. इसके बाद डीएमके ने एक बड़ा यूटर्न करते हुए इन विधेयकों का समर्थन करने का फैसला कर लिया.
Latest and Breaking News on NDTV

डीएमके के मोदी सरकार के इस बिल को समर्थन करने के फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे. इसके असर अब केंद्र और तमिलनाडु की राजनीति में भी देखने को मिलेंगे. तमिलनाडु में बीजेपी एआईएडीएमके के साथ है जो डीएमके के खिलाफ रही है. लेकिन विजय की टीवीके की जीत ने एआईएडीएमके और डीएमके को पास ला दिया है. वहीं केंद्र में भी भविष्य में डीएमके एनडीए का हिस्सा बनकर सरकार में शामिल हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: शरद पवार-स्टालिन को मनाने मुंबई और चेन्नई जाएंगे सोनिया, राहुल समेत INDIA अलायंस के नेता, परिसीमन बिल पर हलचल

इसे भी पढ़ें: बदल गई अखिलेश-डिंपल की सीटें, DMK के लिए भी अलग व्यवस्था... विशेष सत्र से पहले लोकसभा में 97 सांसद इधर से उधर

इसे भी पढ़ें: 'क्या ये पीठ में छुरा घोंपने जैसा नहीं है?', प्रकाश राज का स्टालिन पर निशाना, परिसीमन बिल के समर्थन पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament, Dmk Delimitation Bill, Central Government, Tamil Nadu Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com