- नजीब जंग ने आरिफ मोहम्मद खान पर लगाए थे आरोप
- आरिफ मोहम्मद खान ने किया NDTV का जिक्र
- आरिफ मोहम्मद खान ने मदरसों को लेकर दिया था बयान
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, नजीब जंग ने आरिफ मोहम्मद खान को दिल्ली से सटे बरवाला मदरसे से जुड़ा बताया था. उनके इस आरोप में आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगर नजीब जंग के आरोप सही साबित होते हैं तो वो सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लूंगा. बता दें कि उदयपुर और अमरावती की घटना के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने NDTV से बात करते हुए मदरसा शिक्षा पर सवाल उठाए थे. इसके बाद ही नजीब जंग ने उनपर मदरसे से जुड़े होने का आरोप लगाया था.
"अगर पढ़ाई-लिखाई ठीक ढंग से हो तो..." हिजाब और अजान पर बोले गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान
आरिफ मोहम्मद खान ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने NDTV से बातचीत के दौरान मुझपर ये आरोप लगाया कि बरवाला के एक मदरसे से मैं जुड़ा हूं. बरवाला गांव दिल्ली से सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी है. मैं NDTV की टीम से अनुरोध करता हूं कि वो अपनी एक टीम वहां भेजें और पता लगाएं कि नजीब जंग के आरोपों में कितनी सच्चाई है. अगर नजीब जंग के आरोपों में सच्चाई निकली तो मैं अपने सार्वजनिक जीवन से ले लूंगा और अगर उन्होंने जो आरोप लगाएं हैं वो बेबुनियाद हुए तो मैं ये जानना चाहूंगा कि उन्होंने मुझपर जो झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाएं हैं उसको लेकर वे क्या करेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
काफी गहमागहमी के बाद केरल के राज्यापल ने सरकार के नीति दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये
गौरतलब है कि उदयपुर की घटना के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने मदरसा की शिक्षा पर सवाल उठाया था. उन्होंने हर बच्चे को 14 साल की उम्र तक विविधता पूर्ण शिक्षा देने की वकालत करते हुए कहा था कि यह उनका एक मौलिक अधिकार है और इस उम्र से पहले बच्चों को कोई अलग विशिष्ट शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा था कि मुस्लिम लॉ (Muslim Law) कुरान से नहीं आता. इसे विभिन्न लोगों ने ‘एम्पायर' के वक्त लिखा और इसमें सिर कलम करने की सजा का जिक्र है.
केरल में लोकायुक्त की शक्तियों पर अंकुश लगाने की तैयारी, राज्यपाल ने ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी
उन्होंने कहा था कि अगर सिखाया जाए, उससे वे प्रभावित हों और वैसा ही व्यवहार करें तो इससे निपटना बेहतर होगा. ‘‘पहली बात तो यह कि यह कोई दैवीय कानून नहीं है. इसे लोगों ने ‘एम्पायर' के वक्त लिखा. बच्चों को वे बताते हैं कि यह ईश्वर का कानून है.''राज्यपाल ने कहा था कि लोग ऐसी चीजों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं जब ये आस्था की बात बन जाती हैं और उसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं