विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

संजय राउत की सलाह या नसीहत : कांग्रेस नेताओं के इंटरव्यू मैंने पढ़े, कोई शिकायत है तो मुख्ममंत्री जी से बात करें

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन में सब कुछ ठीक नही है, इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे हैं. लेकिन अब आपस में बात करने के बजाए गठबंधन के नेता मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर पासा फेंक रहे हैं.

संजय राउत की सलाह या नसीहत : कांग्रेस नेताओं के इंटरव्यू मैंने पढ़े, कोई शिकायत है तो मुख्ममंत्री जी से बात करें
शिवसेना संजय राउत ने कहा कि सीएम ठाकरे सबकी बात सुनेंगे
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन में सब कुछ ठीक नही है, इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे हैं. लेकिन अब आपस में बात करने के बजाए गठबंधन के नेता मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर पासा फेंक रहे हैं. आज शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना एक लेख के माध्यम से कहा है, 'कांग्रेस के कुछ नेताओं का इंटरव्यू मैंने पढ़ा,खासकर अशोक चव्हाण जी का. उनकी कोई शिकायत है तो वो मुख्यमंत्री जी से बात करें. ये बात प्रशासन और सरकार के संघर्ष की नहीं है. वैसे ही इस समय महाराष्ट्र पर कोरोना और चक्रवात का बहुत बड़ा संकट है' न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे का सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ समन्वय बहुत अच्छा है. कोई भी नाराज नहीं है. बाला साहेब और अशोक चह्वाण से भी बात हुई है. जैसे ही मौजूदा संकटों से बाहर आएंगे सीएम सभी की बात सुनेंगे. 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के शीर्ष सूत्र ने एनडीटीवी से कहा था कि कांग्रेस नेता सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलेंगे. विधान परिषद की 12 खाली सीटों को लेकर कांग्रेस नेता नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है सीटों का बंटवारा तीन पार्टियों के बीच बराबर हो. वर्तमान में शिवसेना के खाते में पांच, एनसीपी को 4 और कांग्रेस के खाते में तीन सीटें जाने की चर्चा है. अशोक चव्हाण ने कहा कि बैठक में इस मुद्द को सुलझाया जाएगा. 

लेकिन सोमवार को सीएम ठाकरे के ससुर का निधन हो जाने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाई थी. बताया जा रहा है कि अब यह मुलाकात आज या अगले एक-दो दिनों में होगी. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के लिए यह बैठक काफी अहम है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Ashok Chavan, CM Uddhav Thackeray, Maharashtra Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com