विज्ञापन

हैरी ब्रूक नंबर-1, सचिन से आगे सहवाग, टॉप-4 में दो भारतीय, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

हैरी ब्रूक नंबर-1, सचिन से आगे सहवाग, टॉप-4 में दो भारतीय, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

पाकिस्तान के मैदानों पर हैरी ब्रूक का शानदार प्रदर्शन एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गया. गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज मैच के दौरान, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया.

ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड के दूसरे मैच के दौरान, ब्रूक ने 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज़ वनडे दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था.

पाकिस्तान में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने वाले ब्रूक ने अपने आक्रामक शॉट्स से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में अपना दोहरा शतक पूरा किया और आखिरी गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक वे एक शानदार पारी खेल चुके थे.

इंग्लिश कप्तान ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 21 चौके शामिल थे. उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. ब्रूक ने लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन एशान मलिंगा, दासुन शनाका और जनिथ लियानागे के खिलाफ उनका प्रदर्शन विशेष रूप से आक्रामक रहा, जिनके खिलाफ उन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

ब्रूक वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले किसी इंग्लिश क्रिकेटर द्वारा वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम था, जिन्होंने 2023 में 'द ओवल' में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए थे.

इसके साथ ही, वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो ओपनर नहीं हैं. उनसे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था.

उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 429/4 का स्कोर खड़ा किया. यह इंग्लैंड का आठवां ऐसा मौका है जब उन्होंने वनडे में 400 से अधिक रन बनाए हैं, और यह उनका चौथा सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी है. नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का 498/4 का स्कोर उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481/6 और पाकिस्तान के खिलाफ 444/3 का स्कोर भी बनाया है.

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • हैरी ब्रूक- 114
  • शुभमन गिल - 117
  • ईशान किशन - 126
  • ग्लेन मैक्सवेल - 128
  • पथुम निसांका - 136
  • क्रिस गेल- 138
  • वीरेंद्र सहवाग- 140
  • शुभमन गिल- 145
  • सचिन तेंदुलकर - 147
  • फखर जमान- 148

यह भी पढ़ें:  NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका की जीत से WTC फाइनल की रेस रोमांचक, तीन टीमों के बीच दिलचस्प जंग, भारत की बढ़ी मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harry Cherrington Brook, Shubman Singh Gill, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com