विज्ञापन

बंगाल में आज उगेगा केसरिया सूरज, सुवेंदु अधिकारी की शपथ के साथ होगा नया आगाज

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर, बड़ी राजनीतिक क्रांतियों के गवाह रहे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे.

बंगाल में आज उगेगा केसरिया सूरज, सुवेंदु अधिकारी की शपथ के साथ होगा नया आगाज

बंगाल में आज एक नया इतिहास लिखा जाएगा. आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहा है. सुवेंदु अधिकारी को राज्यपाल आरएन रवि कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे. 

ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ

सुवेंदु अधिकारी के शपथ समारोह के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड का चयन भी महत्वपूर्ण है. यही वह मैदान है, जहां बंगाल की बड़ी राजनीतिक क्रांतियों का आगाज हुआ था. इसके बारे में कहा जाता है- जितने ब्रिगेड जीत लिया, उसने बंगाल जीत लिया. 

पीएम मोदी समेत तमाम नेता होंगे शामिल

बंगाल में पहली बीजेपी सरकार बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पल के गवाह बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही पहुंच चुके हैं. 

देखें- UCC से लेकर 7वां वेतन आयोग तक... बंगाल में शुभेंदु सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह

देर रात में ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य कोलकाता पहुंच गए थे. मुख्यमंत्रियों में हिमंता बिस्वा सरमा, भजन लाल, माणिक साह, विष्णु देव साय भी आ चुके थे. 

भगवा रंग में श्यामा प्रसाद की धरती

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह महज सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि दशकों से वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस की विचारधारा से सींची गईं धरती पर भाजपा के विकास व राष्ट्रवाद की विचारधारा का नया उदय होगा.  

देखें- भय मुक्त बंगाल, संस्कृति, राष्ट्रीय सुरक्षा... शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जनता से किए 5 बड़े वादे

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण का दिन भी बेहद खास है. इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. बंगाल के सांस्कृतिक और सामाजिक ढांचे में यह दिन बहुत अहम है. शपथ के लिए इस दिन का चुनाव करके बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि उसकी सरकार बंगाली संस्कृति और मूल्यों को संजोने-संवारने के लिए समर्पित रहेगी. 

देखें- मैं Writers' Building हूं, मैंने बंगाल की सत्ता को बेहद करीब से बनते, बदलते देखा है

पहले बिहार, अब बंगाल में बीजेपी सीएम

एक महीने के अंदर ये दूसरा राज्य है, जहां पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है. इससे पहले 15 अप्रैल को बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी. बीजेपी बहुत लंबे अरसे से बंगाल में अपनी सरकार बनाने का सपना देख रही थी, जो अब जाकर पूरा हो रहा है. 

देखें- वामपंथी मिट्टी से निकले, बने उत्तर बंगाल में BJP के 'चाणक्य', जानें कौन हैं शंकर घोष जो बन सकते हैं डिप्टी CM

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com