विज्ञापन

UCC से लेकर 7वां वेतन आयोग तक... बंगाल में शुभेंदु सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. उनकी नई सरकार यूसीसी, 7वां वेतन आयोग और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस जैसी नीति के साथ सुशासन पर काम करेगी.

UCC से लेकर 7वां वेतन आयोग तक... बंगाल में शुभेंदु सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले
  • पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री और विधायक दल का नेता चुना गया
  • अधिकारी ने विकास, सुशासन और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए सभी के साथ मिलकर सरकार चलाने का संकल्प लिया
  • नई सरकार समान नागरिक संहिता लागू कर सकती है और राज्य कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करेगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में अब विकास और सुशासन की सरकार होगी. पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी हैं उन्हें तय समय पर पूरा किया जा रहा है. बंगाल में शुभेंदु सरकार बनने के बाद कौन-कौन से बड़े फैसले किए जा सकते हैं? आइए बताते हैं.

शुभेंदु सरकार में लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

  • बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद  समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए नया कानून लाया जा सकता है.
  • 7वां वेतन आयोग: पश्चिम बंगाल में राज्य कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.
  • राजनीतिक हिंसा और अपराध पर सख्त जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी
  • बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए वादे के अनुसार  महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'एंटी रोमियो स्क्वायड' का गठन कर सकती है.
  • बंगाल के हर सब-डिविजन में एक महिला पुलिस स्टेशन बनाने की योजना है.
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे सकती है.
  • बीजेपी के प्रमुख वादों में अवैध घुसपैठियों का मुद्दा भी है. सरकार डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट'की नीति पर काम कर सकती है.
  • अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए सख्त नीति और बॉर्डर पर फेसिंग के लिए सरकार जमीन देगी.

'हम सब सरकार चलाएंगे'

शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के पर कहा कि यह निर्णय पार्टी के भीतर के 'लोकतंत्र' को दर्शाता है, जिसके निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नेता का चयन किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री शाह के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काम करेगी. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं नई सरकार नहीं चलाऊंगा. हम सब मिलकर नई सरकार चलाएंगे.

अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग में शामिल लोगों का पता लगाना और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना, पिछले 15 वर्षों में गंभीर अन्याय और अत्याचारों का शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाना और बेहतर एवं भ्रष्टाचार मुक्त सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें: भय मुक्त बंगाल, संस्कृति, राष्ट्रीय सुरक्षा... शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जनता से किए 5 बड़े वादे

बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की और इसमें नव निर्वाचित 2027 भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भाग लिया, जिसके दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नए नेता और इस प्रकार अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम सर्वसम्मति से चुना गया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि 'सामूहिक नेतृत्व' के इस संदेश के माध्यम से अधिकारी ने यह अप्रत्यक्ष संदेश भी दिया है कि उनके नेतृत्व वाली नई राज्य कैबिनेट पिछली कैबिनेट की तरह काम नहीं करेगी, जिसका नेतृत्व उनकी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी ने किया था, क्योंकि ममता की कैबिनेट में प्रशासनिक निर्णय, चाहे छोटा हो या बड़ा, उनकी सहमति के बिना पारित नहीं किया जा सकता था.

यह भी पढ़ें: SIR का क्या असर पड़ा, विपक्ष के आरोप थे सही? जानिए क्या कहते हैं पश्चिम बंगाल के आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Bengal CM, Suvendu Adhikari BJP, Suvendu Adhikari Bhabanipur Speech, Bengal New CM Suvendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com