विज्ञापन

टोल प्लाजा पर UPI पेमेंट, CCTV फुटेज... CM शुभेंदू के PA की हत्या मामले में पुलिस को मिला बड़ा सुराग

पुलिस अब कार में सवार लोगों द्वारा कोलकाता के पास बल्ली में एक टोल बूथ पर किए गए यूपीआई भुगतान का पता लगा रही है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से टोल प्लाजा पर कार का पता लगाया है.

टोल प्लाजा पर UPI पेमेंट, CCTV फुटेज... CM शुभेंदू के PA की हत्या मामले में पुलिस को मिला बड़ा सुराग
  • पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस जांच कर रही है
  • पुलिस ने घटनास्थल के पास से चोरी हुई दो मोटरसाइकिलें और एक सिल्वर रंग की माइक्रा कार बरामद की है
  • जांच में पता चला है कि कम से कम आठ लोग इस हत्या में शामिल थे, जिनमें स्थानीय अपराधियों ने भी मदद की
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की उत्तरी 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या किए जाने के चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है और लीड की तलाश कर रही है.

बुधवार रात को जब रथ अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर मध्यग्राम में थे, तब उनकी एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो का सिल्वर रंग की निशान माइक्रा ने पीछा किया और फिर उसे रोका. जैसे ही उनकी कार रुकी, आगे की सीट पर बैठे रथ पर बाइक सवार हमलावरों ने बहुत करीब से गोली चला दी. हत्यारे फिर माइक्रा को वहीं छोड़कर एक लाल रंग की गाड़ी और एक बाइक से फरार हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस अब कार में सवार लोगों द्वारा कोलकाता के पास बल्ली में एक टोल बूथ पर किए गए यूपीआई भुगतान का पता लगा रही है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से टोल प्लाजा पर कार का पता लगाया है.

शुक्रवार सुबह बारासात से एक बाइक भी बरामद की गई है. इससे पहले घटनास्थल के पास से एक और मोटरसाइकिल मिली थी. माइक्रा को भी जब्त कर लिया गया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि लाल कार और मोटरसाइकिलें पहले ही चोरी हो चुकी थीं.

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी के हत्यारों को पता था कि वह कार में कहां बैठे थे. खबरों के मुताबिक, हमलावरों को चंद्रनाथ रथ की कार में स्थिति के बारे में पहले से जानकारी थी.

Latest and Breaking News on NDTV
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ एसआईटी अधिकारी के हवाले से बताया, "ऐसा लगता है कि हमलावरों को ठीक-ठीक पता था कि चंद्रनाथ रथ गाड़ी में कहां बैठे हैं. हत्या जल्द और सुनियोजित तरीके से की गई."

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस हत्याकांड में कम से कम आठ लोग शामिल थे, जिनमें लोकल अपराधी ने सहयोग किया, उन्होंने हमलावरों को कई तरह से मदद की. दो पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार भेजी गई हैं, क्योंकि संदेह है कि हमलावरों को इन्हीं राज्यों से लाया गया था. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले का धनबाद कनेक्शन, देर रात जांच करने पहुंची बंगाल SIT, क्या मिला?

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA के मर्डर में यूपी-बिहार के शार्पशूटर का हाथ! हत्यारों को पता थी चंद्रनाथ की सटीक लोकेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPI Payment, Toll Plaza UPI Payment, Toll Plaza CCTV Footage, Bengal Police, CM Shubhendu PA Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com