Rajasthan News: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी मौसम ने एक बार फिर चौंकाने वाला रूप दिखाया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड लौट आई है. ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने तापमान गिरा दिया है. इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है.
लाहौल-स्पीति में बर्फ की सफेद चादर
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. शिंकुला पास में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है. यह दर्रा हाल ही में सीमित यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन बर्फबारी के कारण एक बार फिर यहां आवाजाही प्रभावित हो गई है. तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के लिए चुनौती
इस अचानक बदले मौसम ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं और आवागमन में दिक्कतें सामने आ रही हैं. लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के सलग्रां इलाके में भी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.
मनाली में बारिश से बढ़ी ठंड, पर्यटकों में उत्साह
दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. हालांकि इस मौसम ने पर्यटकों के लिए माहौल को और भी सुहावना बना दिया है. सड़कों पर हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटक इस बदलते मौसम का आनंद ले रहे हैं.
अगले 48 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन जगहों पर जहां सड़कों पर बर्फ या ब्लैक आइस के कारण फिसलन हो सकती है.
यह भी पढ़ें- 'पिंकसिटी' को चमकाने के लिए ‘सफाई सेवा मैराथन-2026', जयपुर में 9 हजार कर्मचारियों के साथ लॉन्च हुआ अभियान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं