नई दिल्ली: मोदी सरकार की 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' समाज के वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बड़ा माध्यम बनकर उभर रही है. इस यात्रा के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. जानकारी के अनुसार देशभर में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में सबसे ज्यादा उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन आए है.
इस अभियान के शहरी क्षेत्र की नोडल मंत्रालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि 50 दिनों के अंदर इस यात्रा से 10 करोड़ लोग जुड़ चुके है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा आवेदन उज्जवला योजना के लिए आए है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन
अभी तक यह यात्रा 36 प्रदेशों के 782 जिलों तक पहुंची है. यात्रा के दौरान 1.7 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए. बता दें कि उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन दिया जाता है. अपूर्व चंद्रा ने बताया कि योजना के प्रचार के लिए चलाई जा रही वैन से काफी लोग जुड़ रहे है. शुरुआत में जहां 800 लोग एक वैन के पास आ रहे थे वह अब बढ़कर 1100 हो गया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रिका की जनसंख्या से ज्यादा लोग इस यात्रा में अभी तक शामिल हुए है.
हैल्थ कैंप में फ्री चेकअप
इस यात्रा के दौरान 2.2 करोड़ लोगों का हैल्थ कैंप में फ्री चेकअप हुआ और 33 लाख से अधिक लाभार्थी पीएम किसान योजना से जुड़े है. प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थीयों से 8 जनवरी को संवाद करगें. इससे पहले भी पीएम चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात कर चुके है.
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान में मंत्री परिषद के विभागों का बंटवारा, CM भजनलाल के पास 8 मंत्रालय, दीया कुमारी को वित्त विभाग का जिम्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं