महाराष्ट्र में लेटर बम विवाद (Maharashtra Letter Bomb issue) में मुम्बई के वकील जयश्री लक्ष्मणराव पाटिल ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अर्जी दाखिल कर मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) की याचिका में खुद को पक्ष बनाने की मांग की है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान वो भी अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखना चाहते हैं. परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. याचिका में परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है.
इसके साथ ही परमबीर सिंह ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार के उस आदेश को भी रद्द करने की मांग की जिसके तहत उनका मुम्बई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला कर दिया गया था. डॉ. जयश्री लक्ष्मणराव पाटिल ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेटर बम विवाद : CBI जांच की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह
गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया के बाहर एक चार पहिया गाड़ी में विस्फोटक मिलने और फिर गाड़ी के संभावित मालिक मनसुख हीरेन की संदिग्ध मौत मामले में 'अक्षम्य गलतियाों' के आरोप में मुंबई पुलिस के आयुक्त रहे परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था.
तबादले के कुछ दिन बाद परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर राज्य के गृहमंत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट दिया था. इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दल अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं