- शरद पवार, अनिल देशमुख को लेकर डिफेंसिव मोड में
- कहा-इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता
- अंबानी धमकी केस से ध्यान भटकाने की साजिश बताई
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से डिफेंस मोड में आ गई है. सोमवार को पार्टी चीफ शरद पवार ने कहा कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुकेश अंबानी को खतरे वाले केस से ध्यान बंटाने के लिए देशमुख पर 'अनर्गल आरोप' लगाए हैं. पवार ने आज कहा कि देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा मुद्दा असली गंभीर मुद्दे से हटाने के लिए शुरू किया गया है.
इसके पहले पवार ने रविवार को देशमुख पर लगे आरोपों को 'गंभीर' बताया था, हालांकि, परमबीर सिंह के आरोपों की टाइमिंग पर सवाल उन्होंने तब भी उठाया था. इसके बाद महाविकास अघाड़ी की ओर से बोला गया कि उनकी आरोपों की चिट्ठी की पहले जांच की जाएगी, वहीं इस्तीफे पर विचार करने से भी इनकार कर दिया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवार ने अंबानी केस का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस केस में दो गिरफ्तारियां भी हो गई है. उन्होंने कहा, 'गंभीर मसला अंबानी बम धमकी केस का है. एंटी-टेरर स्क्वॉड ने दो गिरफ्तारियां भी की हैं. यह साफ हो गया है कि मनसुख हीरेन की हत्या किसने की है. अब जांच में पता चलेगा कि इन्होंने क्यों और किसके कहने पर हत्या की थी.' उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस की जांच सही दिशा में जा रही है, जिसके चलते परमबीर सिंह ने ये अनर्गल आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगे आरोप संसद में उछले, BJP नेताओं ने CM उद्धव का इस्तीफा मांगा; 10 बड़ी बातें
पवार ने देशमुख के खिलाफ एक्शन लेने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया और कहा कि चिट्ठी के मुताबिक देशमुख पर फरवरी में जिस वक्त वाजे से मिलकर वसूली का रैकेट बनाने की चर्चा होने की बात कही गई है, उस वक्त देशमुख अस्पताल में थे.
बता दें कि परमबीर सिंह को अंबानी धमकी केस में 'माफ न की जा सकने वाली गलतियों' के चलते पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे सहित कई पुलिस अफसरों को एक उगाही का रैकेट चलाने को कहा था. उन सभी को हर महीने 100 करोड़ की उगाही करने का लक्ष्य दिया गया था.
Video : उद्धव सरकार का बाल भी बांका नहीं होगा: संजय राउत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं